एक्सप्लोरर

Spy Balloon: हवा में बैलून शूटडाउन पर चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, इंटरनेशनल नियमों का बताया उल्लंघन, कहा- हमें भी...

China on Balloon: गुब्बारे को मार गिराने पर चीन (China) ने अमेरिका (America) को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपने हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा. अमेरिकी फाइटर जेट ने जासूसी बैलून को मार गिराया है.

China over US Shot Down Spy Balloon: अमेरिका ने चीन के जासूसी गुब्बारे (Spy Balloon) को मार गिराया है. इस बीच बैलून के शूटडाउन पर चीन की ओर से पहला रिएक्शन सामने आ गया है. चीन (China) ने बैलून को मार गिराए जाने के अमेरिका के इस एक्शन पर कड़ा विरोध जताया है. ग्लोबल टाइम्स ने चीन के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा है कि बैलून को निशाना बनाकर अमेरिका (America) ने इंटरनेशनल नियमों का उल्लंघन किया है. 

अमेरिका ने कैरोलिना तट के पास चीन के जासूसी बैलून (Chinese Spy Balloon) को मिसाइल के जरिए मार गिराया है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिविल बैलून को मार गिराने के लिए अमेरिका की ओर से सैन्य बल का इस्तेमाल किया गया, इसके खिलाफ चीन अपना कड़ा असंतोष और विरोध व्यक्त करता है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो साफ तौर से चाहता है कि अमेरिका इस घटना को शांत, पेशेवर और संयमित तरीके से संभाले. चीन ने अमेरिका को वॉर्निंग देते हुए कहा कि चीन अपने हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा.

चीन ने दी अमेरिका को धमकी

बैलून के मार गिराए जाने के बाद चीन बौखला गया है. ग्लोबल टाइम्स ने चीन के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, ''अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है. चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा, जबकि आगे जरूरी प्रतिक्रिया करने का अधिकार सुरक्षित रखेगा.''

अमेरिका ने स्पाई बैलून को मार गिराया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार को गुब्बारे को मार गिराने का आदेश जारी किया था, लेकिन पेंटागन ने तब तक इंतजार करने की सिफारिश की थी, जब तक जमीन पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती. पेंटागन ने कहा था कि बैलून के मलबे से जमीन पर लोगों को नुकसान पहुंच सकता है. बाद में अमेरिकी F-22 फाइटर जेट ने कैरोलिना तट के पास स्पाई बैलून को मार गिराया. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसके लिए पेंटागन को बधाई दी.

पेंटागन (Pentagon) ने दावा किया था कि चीन इस बैलून के जरिए जासूसी कर रहा है. वहीं चीन ने सफाई देते हुए कहा था कि ये सिविल बैलून है और इसका इस्तेमाल मौसम से संबंधित रिसर्च कार्यों के लिए किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

NATO में शामिल होना चाहते हैं स्वीडन और फिनलैंड, तुर्की ने लगाया अड़ंगा, जानें क्यों खफा अर्दोआन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget