एक्सप्लोरर

आतंकी मसूद अजहर के बचाव में तीसरी बार आया चीन, उठाया ये कदम

बीजिंग: चीन एक बार फिर पठानकोठ आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के बचाव में खड़ा हो गया है. चीन ने मसूद अजहर पर यूएन प्रतिबंध के अमेरिकी प्रस्ताव का बचाव किया है.

चीन ने कहा कि इस संबंध में ‘मापदंडों’ को पूरा नहीं किया गया था. अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रयास को चीन द्वारा तीसरी बार रोका गया है. इस मामले से संबंधित सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने मीडिया से कहा कि 'बीजिंग ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि इस मुद्दे से जुड़ा हुआ दूसरा पक्ष भी आम सहमति पर पहुंच सकें.'

इस मसले पर क्या है चीन का पक्ष? लू ने कहा, ‘पिछले साल यूएन सुरक्षा परिषद की 1,267 समिति ने मसूद को प्रतिबंध की सूची में डालने के मुद्दे पर चर्चा की थी. लेकिन इस पर अलग-अलग किस्म के विचार सामने आए और अंत में कोई आम सहमति नहीं बनी.’

उन्होंने कहा, ‘उसे प्रतिबंधित सूची में शामिल करने पर बाकी देशों ने जो पक्ष रखा है. उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि समिति के लिए फैसले पर पहुंचने के लिए मानदंड अभी भी पूरे नहीं हुए हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘चीन ने इस अनुरोध पर तकनीकी रोक लगाई है ताकि संबद्ध पक्षों को एक दूसरे के साथ इस पर विचार-विमर्श करने का और समय मिल सके. यह सुरक्षा परिषद के संबंधित संकल्पों और समिति की चर्चाओं के नियमों के मुनासिब  है.’

तीसरी बार चीन ने दिया आतंकी अजर का साथ अजहर पर प्रतिबंध के पीछे क्या कारण हैं, यह पूछे जाने पर लू ने कहा, ‘सुरक्षा परिषद में विचार-विमर्श और इससे संबंधित पक्षों में आंतरिक चर्चा के अपने नियम-कायदे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा परिषद की स्थापना के बाद से इतने वर्षों में बाहरी दुनिया को इसकी जानकारी नहीं दी जाती है और संबंधित पक्ष चर्चा के नियमों के हिसाब से ही काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि फैसले पर पहुंचने के लिए पूरी चर्चा के लिए पूरा समय होगा. जिसे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में तर्कसंगत माना जा सके.’ अमेरिका ने यूएन सुरक्षा परिषद के दो अन्य स्थायी सदस्यों- ब्रिटेन और फ्रांस के समर्थन से यूएन की प्रतिबंधों से जुड़ी समिति 1267 को अहजर को आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पिछले महीने ही भेजा था.

इस प्रस्ताव को वॉशिंगटन और नई दिल्ली से चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया था. इसमें कहा गया था कि जैश ए मोहम्मद प्रतिबंधित आतंकी संगठन हैं. इसलिए इसके नेता सजा से नहीं बच सकते. इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के एक दिन पहले ही भेजा गया था.

जैश ए मोहम्मद पर 2001 में लगा था प्रतिबंध यूएन में अजहर को प्रतिबंधित करने की कवायदों का चीन लगातार विरोध कर रहा है. यूएन ने उसके संगठन जैश ए मोहम्मद पर वर्ष 2001 में प्रतिबंध लगाया था. माना जाता है कि चीन के विरोध के पीछे उसके करीबी सहयोगी पाकिस्तान का हाथ है.

पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर पिछले साल जनवरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने फरवरी में यूएन की प्रतिबंध समिति के तहत तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया था. इस प्रयास का चीन ने कड़ा विरोध किया था. दिसंबर में भारत के प्रस्ताव को अंतिम रूप से रोक देने से पहले चीन ने इस पर दो बार तकनीकी रोक लगाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget