एक्सप्लोरर

China में कोरोना प्रकोप! स्वास्थ्य सलाहकार ने दी चेतावनी- अगले कुछ दिनों में बिगड़ सकते हैं हालात

China News: चीनी स्वास्थ्य सलाहकार की चेतावनी ने देश की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. खासतौर से बुजुर्ग आबादी के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती कोरोना से निपटना ही है.

China Coronavirus: चीन में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. सरकार ने भले ही नागरिकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जीरो कोविड पॉलिसी में ढील दे दी हो लेकिन शायद इससे कोरोना के मामलों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. चीनी सरकार के स्वास्थ्य सलाहकर ने कहा है कि चीन अपनी तथाकथित जीरो कोविड पॉलिसी के पहलुओं को आंशिक रूप से आसान बनाने के बाद COVID-19 मामलों में वृद्धि का सामना कर रहा है.

रविवार को शीर्ष महामारी विज्ञानी झोंग नानशान ने सरकारी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अब आने वाले समय में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं क्योंकि सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है. झोंग नानशान ने जीरो कोविड पॉलिसी में ढील और कोरोना टेस्टिंग में गिरावट को मुख्य रूप से नए मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

कोरोना, प्रदर्शन और जीरो कोविड पॉलिसी

उल्लेखनीय है कि चीन में बीते दिनों कोरोना के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिली, जिसके बाद सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी को सख्ती से लागू किया. कोरोना प्रतिबंधों का नागरिकों ने विरोध शूरू कर दिया और हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनों ने हिंसक रूप घारण कर लिया. इसके बाद, मजबूरन चीनी सरकार को अपने फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ा और नतीजतन कई राज्यों में प्रतिबंधों में ढील दी गई.

'ओमिक्रॉन म्यूटेशन बहुत खतरनाक है'

स्वास्थ्य सलाहकार झोंग ने चीनी सरकार को सलाह दी है. उन्होंने कहा, "वर्तमान में ओमिक्रॉन म्यूटेशन बहुत संक्रामक है और एक व्यक्ति वायरस को 22 लोगों तक पहुंचा सकता है." शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगे कहा, ''अभी चीन में महामारी तेजी से फैल रही है और ऐसी परिस्थितियों में रोकथाम और नियंत्रण कितना भी मजबूत क्यों न हो, ट्रांसमिशन चेन को पूरी तरह से काटना मुश्किल होगा."

बुजुर्ग आबादी के लिए मुश्किलें बढ़ीं

चीनी स्वास्थ्य सलाहकार की चेतावनी ने देश की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. खासतौर से बुजुर्ग आबादी के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती कोरोना से निपटना ही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने बुजुर्गों के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है लेकिन इसके पूरा होने में महीनों लग सकते हैं.

देश में ICU बेड की कमी

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग में चिकित्सा मामलों के विभाग के निदेशक जिओ याहुई ने चेतावनी दी कि देश में 10,000 लोगों के लिए सिर्फ एक ही इंटेंसिव केयर यूनिट बेड (ICU Bed) है. उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस रोगियों में स्पाइक से निपटने के लिए 1,06,000 डॉक्टरों और 1,77,700 नर्सों को ICU में शिफ्ट किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह स्वास्थ्य प्रणाली की अन्य बीमारियों के इलाज की क्षमता को कैसे प्रभावित करेगा.

ये भी पढ़ें- जापानी स्पेसक्राफ्ट, UAE का रोवर और NASA के कंपोनेंट चंद्रमा की ओर ले गया मस्क का रॉकेट, जानें स्पेसएक्स लॉन्च की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की मध्यस्थता फेल, ट्रंप ने ईरान संग समझौता खत्म करने का किया ऐलान, शहबाज-मुनीर की मिन्नतें नहीं आईं काम
पाकिस्तान की मध्यस्थता फेल, ट्रंप ने ईरान संग समझौता खत्म करने का किया ऐलान, शहबाज-मुनीर की मिन्नतें नहीं आईं काम
US-Iran War LIVE: होर्मुज विवाद पर ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड लीग की चेतावनी- 'पूरी दुनिया के लिए खतरा'
Live: होर्मुज विवाद पर ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड लीग की चेतावनी- 'पूरी दुनिया के लिए खतरा'
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget