एक्सप्लोरर

China Army in Pakistan: चीन के पीठ में छुरा घोंप रहा तालिबान, ड्रैगन पाकिस्तान में तैनात कर सकता है अपनी आर्मी

China Army in Pakistan: पाकिस्तान में टीटीपी हमलों से जूझ रहा चीन बलूचिस्तान में चीनी सैनिक तैनात कर सकता है. बलोच विद्रोही और टीटी लगातार चीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. 

China Army in Pakistan: पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए 60 अरब डॉलर का निवेश करके पाकिस्तान में चीन बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है. पाकिस्तान न तो चीन को कर्जा वापस कर रहा है न ही चीन पाकिस्तान में काम कर पा रहा है. पाकिस्‍तान में टीटीपी आतंकी और बलोच व‍िद्रोही लगातार चीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. यह ऐसे समय में हो रहा है जब चीन ने तालिबान के साथ राजनयिक संबंध मजबूत किए हैं और अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है. पाकिस्तान की सेना इन हमलों को रोकने में फेल साबित हो रही है, ऐसे में चीनी विशेषज्ञों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना आतंकी हमलों को रोकने में ऐसे ही नाकामयाब रही तो चीन अपनी सेना पाकिस्तान में तैनात करेगा. 

साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान में तैनात चीनी राजनयिकों ने पाकिस्‍तानी अधिकारियों के साथ एक बैठक में खुलकर कहा कि तालिबान ने उनकी पीठ में छुरा घोपा है. पाकिस्तान और चीन का कहना है कि टीटीपी आतंकी अफगानिस्तान में शरण लिए हैं और तालिबान उनकी मदद कर रहा है. चीन और पाकिस्तान मिलकर टीटीपी पर कार्रवाई के लिए दबाव डाल रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पिछले दिनों 5 चीनी इंजीनियरों की आत्मघाती हमले में मौत हो गई थी. विश्लेषकों का मानना है कि अगर पाकिस्तान की सेना इन हमलों को रोकने में नाकाम साबित हुई तो चीन खुद की आर्मी बलूचिस्तान में तैनात कर सकता है. 

चीन-पाकिस्तान बने बड़े पार्टनर
वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक विल्‍सन सेंटर में दक्षिण एशिया मामलों के जानकार माइकल कुगलमैन ने कहा, 'चीन ने साफ कह दिया है कि अब हमले नहीं होने चाहिए, चीन को जमीन पर रिजल्ट का इंतजार है.' माइकल ने कहा कि इस समय पाकिस्तान का बहुत कुछ दांव पर लगा है, क्योंकि चीन इस समय पाकिस्तान का सबसे बड़ा पार्टनर बनकर उभरा है. माइकल ने कहा कि आने वाले महीनों में यदि आतंकी हमले बंद नहीं हुए तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चीन पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेना तैनात करेगा. 

चीनी सेना पाकिस्तान के लिए शर्म की बात
माइकल ने कहा कि यदि चीन पाकिस्तान में अपनी सेना तैनात करता है तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत ही शर्मनाक बात होगी. पाकिस्तान की इकनॉमी श्रीलंका की तरह डिफॉल्ट होने की कगार पर पहुंच गई है. ऐसे में किसी तरह खाड़ी देशों और आईएमएफ लोन के सहारे पाकिस्तान डिफॉल्ट होते-होते बचा है. पाकिस्तान और चीन दोनों बीआरआई के तहत बने सीपीईसी को अफगानिस्तान तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन इसमें टीटीपी और इस्लामिक स्टेट के आतंकी संगठन सबसे बड़ा रोड़ा डाल रहे हैं. ये दोनों आतंकी संगठन चीन और पाकिस्तान दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Pakistan Economy: मनमोहन सिंह को याद कर क्यों भावुक हुआ ये पाकिस्तानी, कहा- मुल्क तबाह...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget