एक्सप्लोरर

अमेरिका-कनाडा सीमा पर अवैध घुसपैठ करने वालों में 22% भारतीय, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

Canada: कनाडा-अमेरिका सीमा पर भारतीय प्रवासियों द्वारा अवैध घुसपैठ के मामलों में हाल के वर्षों में तेजी देखी गई है. सीमा सुरक्षा और प्रवासन के ये आंकड़े दोनों देशों के बीच एक अहम मुद्दा बनते जा रहे हैं.

US Canada Border: कनाडा और अमेरिका के बीच की सीमा पर भारतीय प्रवासियों की ओर से अवैध रूप से घुसपैठ करने की घटनाओं में तेजी आई है. अमेरिका के सीमा और कस्टम्स विभाग (USCBP) के आंकड़ों के अनुसार हाल के सालों में भारतीय प्रवासियों की संख्या में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखी गई है. यह मुद्दा अमेरिका के राष्ट्रपति-निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकारों के बीच एक बड़ा द्विपक्षीय मसला बनता जा रहा है.

USCBP के अनुसार 2022 में 109,535 लोगों ने अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की जिसमें भारतीयों की हिस्सेदारी 16% थी. 2023 में यह आंकड़ा 30,010 तक पहुंच गया जो कुल 189,402 प्रवासियों का 16% था. 2024 में अब तक 43,764 भारतीय कुल 198,929 में से 22%, अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर चुके हैं. ये आंकड़े केवल पकड़े गए प्रवासियों तक सीमित हैं जबकि जिनका पता नहीं चला उनकी संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.  

कनाडा से अमेरिका में अवैध प्रवास क्यों आसान?

वॉशिंगटन स्थित निस्कानन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा भारतीय प्रवासियों के लिए एक सुविधाजनक प्रवेश बिंदु बनता जा रहा है. इसका कारण ये है कि कनाडाई वीजा प्रक्रिया 76 दिनों में पूरी हो जाती है जबकि अमेरिकी वीजा के लिए अपॉइंटमेंट पाने में करीब एक साल का समय लग सकता है. इसके अलावा अमेरिका-कनाडा सीमा लंबी और अपेक्षाकृत कम सुरक्षित है जो इसे प्रवासियों के लिए एक आसान मार्ग बनाती है.

विश्लेषकों के अनुसार पंजाब से आने वाले प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. पंजाब जहां खालिस्तान आंदोलन की जड़ें हैं वहां से आने वाले कई प्रवासियों को अमेरिका में शरण दी जा रही है. हालांकि भारतीय नीति निर्माताओं का मानना है कि इन प्रवासियों के आर्थिक उद्देश्यों के कारण उनके अलगाववादी राजनीति में एक्टिव होने की संभावना कम है.

कनाडाई निर्यात पर ट्रंप की चेतावनी

सीमा पर बढ़ते दबाव को लेकर ट्रंप ने कनाडा पर इसे हल करने के लिए जोर दिया है. उन्होंने कनाडाई निर्यात पर 25% शुल्क लगाने की चेतावनी दी है. इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ट्रूडो ने हाल ही में ट्रंप से फ्लोरिडा में मुलाकात की. जानकारी के अनुसार इस दौरान कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री भी मौजूद थे.

द्विपक्षीय मुद्दा बनता त्रिकोणीय विवाद

माना जा रहा है कि अमेरिका-कनाडा सीमा का यह मुद्दा केवल द्विपक्षीय न रहकर त्रिकोणीय विवाद का रूप ले सकता है. भारतीय प्रवासियों के कारण उत्पन्न स्थिति ने भारत, अमेरिका और कनाडा के बीच नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. ऐसे में यह मुद्दा न केवल सीमा सुरक्षा बल्कि प्रवासी नीतियों पर भी व्यापक प्रभाव डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra New CM: आज या कल हो सकती है BJP विधायक दल की बैठक, CM के लिए फडणवीस के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget