एक्सप्लोरर

कनाडा के टोरंटो में गाजियाबाद के रहने वाले भारतीय छात्र की हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

टोरंटो पुलिस सेवा ने एक बयान में बताया कि मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव (Kartik Vasudev) को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया.

कनाडा में एक भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई है. टोरंटो शहर में एक सबवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर गोलीबारी में 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब छात्र काम पर जा रहा था और उसे कई गोलियां लगी थीं. पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान कार्तिक वासुदेव के रूप में हुई है.   उसे सेंट जेम्स टाउन में शेनबोर्न टीटीसी स्टेशन के ग्लेन रोड प्रवेश द्वार पर गुरुवार शाम गोली मारी गई थी. टोरंटो पुलिस सेवा ने एक बयान में बताया कि मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. टोरंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे. साथ ही ऐसे लोगों की तलाश भी की जा रही है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया हो. टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हम टोरंटो में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं. परिवार के साथ संपर्क में हैं और शव को जल्द परिजनों को सौंपने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भारतीय छात्र की हत्या पर शोक जताया है. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटना से बेहद दुखी हूं. परिवार के प्रति संवेदनाएं.

बिजनेस मैनेजमेंट के छात्र थे कार्तिक

वासुदेव के भाई ने मीडिया को बताया कि वह सेनेका कॉलेज का छात्र था और घटना के समय सबवे से काम पर जा रहा था. वह जनवरी में कनाडा पहुंचा था. सेनेका कॉलेज ने बताया कि वासुदेव ने बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला लिया था. कॉलेज के एक प्रक्ता ने बयान जारी कर कहा कि सेनेका समुदाय बिजनेस मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के छात्र कार्तिक वासुदेव की मौत के बारे में सुनकर दुखी है. वासुदेव के परिवार, दोस्तों और सहपाठियों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. छात्रों और कर्मचारियों को काउंसिलिंग मुहैया कराई जा रही है.  पुलिस ने बताया कि गोलीबारी का संदिग्ध लगभग 5.7 फीट लंबा अश्वेत व्यक्ति है. उसे आखिरी बार हावर्ड स्ट्रीट की ओर ग्लेन रोड पर दक्षिण दिशा में हाथ में बंदूक लेकर चलते हुए देखा गया था. छात्र का पार्थिव शरीर तीन दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget