एक्सप्लोरर

कनाडा से आई गुड न्यूज! विदेशी श्रमिकों के लिए ट्रूडो सरकार दे रही यहां बसने का मौका

Canada Permanent Residency Program: कनाडा सरकार ने विदेशी श्रमिकों के लिए स्थायी निवास के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. कनाडा में बसने के इच्छुक विदेशी कामगारों के लिए यह एक शानदार मौका है.

Canada Permanent Residency Program: कनाडा ने विदेशी श्रमिकों के लिए स्थायी निवास का नया रास्ता खोला है. इसके लिए एक नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम के तहत विदेशी श्रमिक स्थायी निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं. नया स्थायी निवास ऑप्शन उन विदेशी नागरिकों के लिए लागू किया गया है, जो क्यूबेक के बाहर फ्रैंकोफोन अल्पसंख्यक आबादी वाले समुदायों में बसने के लिए इच्छुक हैं.

फ्रैंकोफोन समुदाय आप्रवास वर्ग एक आर्थिक वर्ग है. इन्हें क्यूबेक के बाहर कनाडा के नियमित समुदायों में फ्रैंकोफोन आबादी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है. कनाडा का नया नियम उन विदेशी नागरिकों को स्थायी निवासी बनाने में मदद करेगा, जो कनाडा के फ्रैंकोफोन अल्पसंख्यक क्षेत्रों में बसने की योजना बना रहे हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. 

फ्रैंकोफोन आबादी को मिलेगा बढ़ावा

यह नया कार्यक्रम कनाडा की फ्रेंच-भाषी (फ्रैंकोफोन) अल्पसंख्यक आबादी को सशक्त करने और विविधता को बढ़ावा देने के लिए भी बनाया गया. इसका मुख्य उद्देश्य कनाडा के विभिन्न प्रांतों में फ्रैंकोफोन समुदायों को मजबूत करना है. विदेशी श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना और समुदायों की उत्पादकता बढ़ाना. इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए इन सारे मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है.

इन मानदंडों को करना होगा पूरा

आवेदकों को TEER (Training, Education, Experience, and Responsibilities) प्रणाली के तहत श्रेणी 0, 1, 2, 3, 4 या 5 में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए. यह अनुभव फुल-टाइम वर्क का होना चाहिए, यदि आवेदक के पास कार्य अनुभव नहीं है, तो उसके किसी मान्यता प्राप्त पोस्ट-सेकेंडरी प्रोग्राम से प्रमाण पत्र होना चाहिए.

स्थायी निवास के लिए आवेदन की स्थिति

आवेदन के समय आवेदक का कनाडा में वैध अस्थायी निवासी (Temporary Resident) का दर्जा होना चाहिए. यह स्थिति तब तक बनाए रखनी होगी जब तक स्थायी निवास प्रदान न किया जाए. फ्रेंच भाषा में प्रोफिशिएंसी जरूरी है,आवेदक को यह साबित करना होगा कि वह क्यूबेक के बाहर किसी निर्दिष्ट फ्रैंकोफोन समुदाय में बसने के लिए इच्छुक हैं. 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान को झटका, ब्रिक्‍स की सदस्‍यता तो दूर भारत के विरोध के बाद पार्टनर कंट्रीज की लिस्‍ट में भी जगह नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
Explained: नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?
नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?
Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका
Explained: 'किंगमेकर' की भूमिका में 52 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदाता, क्या ट्रंप को देंगे झटका

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget