एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में दो बड़े बस हादसे, 42 लोगों की हुई मौत; इराक से लौट रहे शिया मुसलमान भी थे शामिल

Accident In Pakistan: पाकिस्तान में बीते रोज रविवार को दो बड़े बस हादसे हुए, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई. इनमें से एक बस इराक से लौट रहे शिया मुसलमानों की थी जो तीर्थयात्रा से लौट रहे थे.

42 Killed In Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के रावलपिंडी और बलूचिस्तान में बीते रोज रविवार को दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. पहली दुर्घटना मकरान के तटीय राजमार्ग पर उस समय हुई, जब बलूचिस्तान के से गुजरते समय ईरान के रास्ते इराक से लौट रहे शिया मुसलमान तीर्थयात्रियों को ले जा रही है एक बस के ब्रेक फेल हो गए. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए.

स्थानी पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बस के अंदर चार लोग फंसे हुए थे, जिनको निकालने के लिए क्रेन बुलवाई गई थी. पुलिस का यह भी कहना है कि इस हादसे में मरने वाले लोग पाकिस्तान पंजाब के लाहौर और गुजरांवाला निवासी थे. इस दर्दनाक हादसे को लेकर पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शोक जताया. 

खाई में गिरी बस

वहीं दूसरी दुर्घटना उस समय हुई जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हवेली कहुटा से रावलपिंडी जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने इस घटना में 29 लोगों के मारे जाने की बात कही थी. सरकारी अधिकारी सरदार वाहिद का कहना था कि हादसे के बाद मलबे को हटाने और यह सुनिश्चित करने की कोई नीचे फंसा तो नहीं है इसलिए क्रेन बुलवाई गई. 

राष्ट्रपति और पीएम ने कहा घायलों को मिले बेहतर उपचार

वहीं बलूचिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले तीर्थ यात्रियों के शवों को दफनाने के लिए पंजाब प्रांत भेजने की व्यवस्था की जा रही है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस दर्दनाक दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार मिले. 

लाखों शिया मुसलमान पहुंचते हैं इराक

दरअसल, लाखों शिया मुसलमान इन दोनों अरबाइन तीर्थ यात्रा में जा रहे हैं, जो इराक के कर्बला में पैगंबर मोहम्मद के पोते इमाम हुसैन की दरगाह पर 40 दिवसीय शोक अनुष्ठान होता है. हर साल हजारों पाकिस्तानी शिया मुसलमान अरबाइन में भाग लेते हैं. यहां पर तीर्थ यात्रियों को नजफ से कर्बला तक 80 किलोमीटर यानी की 50 मील की पैदल यात्रा करनी होती है, जहां पर हुसैन के पिता और पैगंबर मोहम्मद के दामाद इमाम अली को दफनाया गया था.

यह भी पढ़ें- क्यों पुतिन का अपना ही ब्रह्मास्त्र हो गया फेल! किंजल मिसाइल क्यों नहीं है प्रभावी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget