एक्सप्लोरर

किंग चार्ल्स को है कैंसर, बकिंघम पैलेस ने की घोषणा

King Charles III: ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित हैं. सोमवार को बकिंघम पैलेस की ओर से यह जानकारी सामने आई.

King Charles Has Cancer: ब्रिटेन के 75 वर्षीय महाराजा चार्ल्स तृतीय को कैंसर है, यह घोषणा सोमवार (5 फरवरी) को बकिंघम पैलेस ने की. एबीसी न्यूज के मुताबिक, बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि महाराजा का प्रोस्टेट के बढ़ने का इलाज चल रहा था. इसके इलाज के दौरान चिंता का एक अलग मुद्दा ध्यान दिया गया. बकिंघम पैलेस ने कहा, "बाद के डायग्नोस्टिक टेस्ट ने कैंसर के एक रूप की पहचान की है.''

किंग चार्ल्स ने सोमवार को नियमित उपचार का एक शेड्यूल शुरू किया. डॉक्टरों ने उन्हें सार्वजनिक जगहों से जुड़े कर्तव्यों को स्थगित करने की सलाह दी है. पैलेस ने कहा कि वह हमेशा की तरह कामकाज और आधिकारिक कागजी काम करना जारी रखेंगे. बकिंघम पैलेस ने फिलहाल कैंसर के प्रकार या उसके उपचार के प्रकार के बारे में जानकारी नहीं दी है.

पैलेस ने बताया क्यों किंग चार्ल्स ने साझा किया डायग्नोसिस

पैलेस ने कहा कि किंग चार्ल्स अपनी मेडिकल टीम के लिए आभारी हैं. वह अपने इलाज के बारे में पूरी तरह से सकारात्मक हैं और जल्द से जल्द पूरी तरह से सार्वजनिक कर्तव्य पर लौटने के लिए उत्सुक हैं. पैलेस ने कहा कि महामहिम ने अटकलों को रोकने के लिए अपने डायग्नोसिस को साझा करने का फैसला किया है. उन्होंने इस उम्मीद में ऐसा किया कि यह दुनियाभर के उन सभी लोगों के लिए सार्वजनिक समझ में मदद करेगा जो कैंसर से प्रभावित हैं.

प्रोस्टेट के इलाज के बाद महाराजा को मिल गई थी क्लीनिक से छुट्टी

बकिंघम पैलेस के मुताबिक, एक हफ्ते पहले 29 जनवरी को बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज की प्रक्रिया से गुजरने के बाद किंग चार्ल्स को लंदन क्लिनिक से छुट्टी मिल गई थी. उस समय पैलेस ने महाराजा के स्वस्थ होने की छोटी अवधि के बाद उनकी ओर से सार्वजनिक गतिविधियों को फिर से शुरू किए जाने की उम्मीद जताई थी.

बकिंघम पैलेस ने सबसे पहले 17 जनवरी को किंग चार्ल्स की चिकित्सा स्थिति की खबर साझा की थी. पैलेस ने घोषणा की थी कि महाराजा को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. उस समय कैंसर का कोई जिक्र नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें- Pakistan Election 2024: पाकिस्तानी सेना पर 14 हमले, BRAS ने ली जिम्मेदारी, कहा- पाकिस्तानी आवाम चुनावी रैलियों से दूर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget