एक्सप्लोरर

बाइडेन प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला, बिना दस्तावेज वाले पांच लाख भारतीयों को मिलेगी नागरिकता

बाइडेन प्रशासन अमेरिका में सालाना 1,25,000 शरणार्थियों को प्रवेश देने का लक्ष्य निर्धारित करेगा. इसके अलावा बाइडेन प्रशासन सालाना न्यूनतम 95,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश दिलाने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेगा.

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन पांच लाख भारतीयों समेत लगभग 1 करोड़ 10 लाख ऐसे आप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता प्रदान करने का रोडमैप तैयार करेंगे, जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं. इसके अलावा वह सालाना न्यूनतम 95,000 शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश दिलाने की प्रणाली भी बनाएंगे. बाइडेन के अभियान द्वारा जारी एक नीतिगत दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है.

दस्तावेज में कहा गया है, 'बाइडेन जल्द ही कांग्रेस में एक आव्रजन सुधार कानून पारित कराने पर काम शुरू करेंगे, जिसके जरिये हमारी प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा. इसके तहत पांच लाख से अधिक भारतीयों समेत लगभग एक करोड़ 10 लाख ऐसे आप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता प्रदान करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं.'

दस्तावेज के अनुसार, 'वह अमेरिका में सालाना 1,25,000 शरणार्थियों को प्रवेश देने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे. इसके अलावा वह सालाना न्यूनतम 95,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश दिलाने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे.'

मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया. जीत के बाद अपने गृह राज्य डेलावेयर के विलमिंगटन में लोगों को संबोधित करते बाइडेन अपनी जीत का ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि 7.4 करोड़ से ज्यादा अमेरिकियों ने मुझे वोट किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर वह ब्लू या रेड स्टेट नहीं देखते सिर्फ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका को देखते हैं. उन्होंने कहा कि वो वह देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनेंगे.

बिडेन ने अपने संबोधन में कहा, जिन लोगों ने राष्ट्रपति ट्रंप को वोट किया था, आज रात उनकी निराशा को समझता हूं. अब एक दूसरे को मौका देते हैं. कठोर बयानबाजी को पीछे छोड़कर, एक-दूसरे को फिर से देखने, एक-दूसरे को फिर से सुनने का समय है.

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, पहले संबोधन में कहा- मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

US Elections: अभी भी हार मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बोले- बाइडेन झूठा प्रचार कर रहे, हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget