एक्सप्लोरर

भारत से शेख हसीना का बड़ा ऐलान, पार्टी कार्यकर्ताओं से बोलीं- जिंदा रही तो...

Sheikh Hasina Address : बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में भारी बवाल के बीच अपनी पार्टी अवामी लीग की कार्यकर्ताओं को भारत से फेसबुक पेज के जरिए संबोधित किया है.

Bangladesh Sheikh Hasina : बांग्लादेश में भारी बवाल के बीच देश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी पार्टी अवामी लीग की कार्यकर्ताओं को भारत से संबोधित किया है. शेख हसीना ने अवामी लीग के फेसबुक पेज के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. वहीं, अवामी लीग पार्टी ने तय किया था कि वे शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी को पक्का करने के लिए गुरुवार (6 फरवरी) से विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत करेंगे.

हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि अवामी लीग के आह्वान के पहले ही बांग्लादेश में हालात फिर बिगड़ जाएंगे और बवाल शुरू हो जाएगा. बांग्लादेश में बवाल के बीच शेख हसीना ने भारत से अपना संबोधन दिया. अपने संबोधन में शेख हसीना ने कहा, “बांग्लादेश में शुरू किए गए आंदोलन के पीछे का उद्देश्य असल में मेरी हत्या करना है.” शेख हसीना ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर आरोप लगाया कि उन्होंने शेख हसीना और उनकी बहन की हत्या की साजिश रची थी.

‘ईश्वर की कृपा से कई हमलों के बावजूद जिंदा हूं’- हसीना

शेख हसीना ने कहा, “मैं ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं. मेरे जिंदा रहने के पीछे जरूर ईश्वर का कोई काम बाकी है. नहीं तो कई हमलों के बावजूद मैं जिंदा कैसे बच जाती.” इसके बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर में आगजनी करने और उसे ढहाने पर आक्रोश जताया.

बंगबंधु के घर में तोड़फोड़ और आगजनी पर लोगों से मांगा इंसाफ

दरअसल, हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बुधवार (5 फरवरी) को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित घर में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, तोड़फोड़ के बाद इस ऐतिहासिक घर को आग के हवाले भी कर दिया. अपने संबोधन में शेख हसीना ने बांग्लादेश के लोगों से पूछा, “क्या मैंने कुछ नहीं किया? क्या मैंने आप सबके लिए कोई काम नहीं किया? तो फिर मेरे उस घर को क्यों तोड़ा जहां से मेरे पिता ने आजादी का नारा दिया था.” उन्होंने कहा, “मैं पूछना चाहती हूं कि इसके पीछे कौन है? मैं बांग्लादेश के लोगों से इंसाफ मांगती हूं.”

उन्होंने कहा कि, “इस घर में मेरी और मेरी बहन की जो यादें बची थी, वो सब मिट चुकी है. घर जलाया जा सकता है लेकिन इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता.” शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर निशाना साधते हुए, “उनमें अभी भी इतनी हिम्मत नहीं है कि वे बांग्लादेश के राष्ट्रध्वज, संविधान और उस आजादी को बुलडोजर से नष्ट कर सके, जिसे हमने लाखों शहीदों के जीवन पर हासिल किया है.”

यह भी पढ़ेंः अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटे अप्रवासी 20 देशों में नहीं जा सकेंगे, लगा प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget