एक्सप्लोरर

Astronaut Sunita Williams : सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजा पहला मैसेज, खतरे को लेकर एस्ट्रोनॉट ने जो कहा पढ़ लीजिए

Astronaut Sunita Williams : सुनीता और बुच ने बुधवार को विश्वास जताया है कि बोइंग का स्पेस कैप्सूल खराबी के बावजूद उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर पहुंचा देगा.

Astronaut Sunita Williams : नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में फंसे हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है. वह बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल के जरिए स्पेस में गई थीं, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी के बाद  अभी तक नहीं आई हैं. तकनीकी खराबी के चलते बार-बार उनके लौटने की तारीखों को बदला जा रहा है. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को रवाना हुए थे. इनका मिशन भी केवल 7 दिन का ही था, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा का टाइम हो चुका है. अब सुनीता और बुच ने बुधवार को विश्वास जताया है कि बोइंग का स्पेस कैप्सूल खराबी के बावजूद उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर पहुंचा देगा. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में उन्होंने खराबी के बावजूद जल्द वापस आने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, हमें स्टेशन चालक दल की सहायता करने में भी मजा आ रहा है. विलियम्स ने कहा कि मेरे दिल में यह भावना है कि अंतरिक्ष यान हमें घर ले आएगा, कोई समस्या नहीं.

बेरिल तूफान बनते देखा, इसकी तस्वीर भी ली
सुनीता विलियम्स ने इस दौरान कुछ अन्य चीजों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्पेस में एक हैरान करने वाली चीजें देखी हैं. उन्होंने कक्षा से एक छोटे तूफान को चक्रवात बनते देखा है. विलियम्स और बुच विल्मोर ने मीडिया से अपने कुछ अनुभव भी साझा किए. उन्होंने अफ्रीका के पश्चिमी तट पर तूफान को विकसित होते देखा, जो बाद में टेक्सास को प्रभावित करने वाले शक्तिशाली तूफान बेरिल में बदल गया. उन्होंने कहा कि मैंने एक तूफान की तस्वीर ली थी, जो चक्रवात बनने से डेढ़ सप्ताह पहले अफ्रीका के पश्चिमी तट पर था और मुझे यकीन है कि यही बाद में तूफान बेरिल बन गया.

धरती पर कब लौटेंगी सुनीता?
स्पेस से वापस धरती पर सुनीता विलियम्स कब लौटेंगी, इसको लेकर कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई गई. नासा ने पिछले दिनों कहा था कि इस मिशन को 45 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है. अनुमान के मुताबिक सुनीता और उनके साथी की वापसी जुलाई के अंत तक हो सकती है. नासा की टीम लगातार सभी तकनीकी खामियों को दूर करने और उनको समझने का प्रयास कर रही हैं. वहीं, CNN की रिपोर्ट में 90 दिनों तक ऑपरेशन को बढ़ाने की खबरों का जिक्र किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget