एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से चंद घंटे पहले इमरान खान बोले- कल धामाका होने वाला है

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ सदन में जा रहे हैं. कल देश के लोग देखेंगे. उनको मजा आएगा.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से चंद घंटे पहले फिर मीडिया को इंटरव्यू दिया है. पाकिस्तान के समा न्यूज को दिए इंटरव्यू में पाक पीएम ने दोहराया कि मैच में कल धमाका होने वाला है. उन्होंने कहा कि कुछ बदलाव हुआ है उसके बाद ही हमने अपने सांसदों को नेशनल असेंबली की बैठक में शरीक होने के लिए कहा है.

इमरान खान ने इस इंटरव्यू में खुलकर अमेरिका का नाम लिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका के अंडर सेक्रेटरी ने बाकायदा पाकिस्तानी राजदूत को बुलाकर, पाकिस्तानी मिलिट्री अटैशी और नोट टेकर्स की मौजूदगी में बातें कहीं. साथ ही यह भी कहा कि हम शीर्ष ऑफिस यानि व्हाइट हाउस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उस संदेश में उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते तभी होंगे जब इमरान खान को पद से हटाएं.

तीन हफ्तों तक कार्रवाई न करने के सवालों पर उन्होंने कहा कि 22-23 मार्च को ओआईसी की बैठक के कारण इसे सार्वजनिक न करने का फैसला किया. बाद में लोगों के बीच सामने रखने का फैसला किया और तभी 27 मार्च की रैली में बात रखी.

पूरी ताकत के साथ सदन में जा रहे हैं
इमरान से पूछा गया कि कल अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी तो पाक पीएम ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ सदन में जा रहे हैं. कल देश के लोग देखेंगे. उनको मजा आएगा. जो लोग शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें झटका लगा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं तो हार नहीं मान रहा. अच्छा कैप्टन कभी हार के बारे में नहीं सोचता. हमारे पास रणनीति है. कल सामने आ जाएगा. मैंने बेहद कम लोगों को अपनी रणनीति के बारे में बताया है.

चिट्ठी का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा कि उसमें आधिकारिक तौर पर लिखा गया है कि अगर इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव में जीत गया तो उसके नतीजे नुकसानदेह होंगे. पाकिस्तान को अमेरिका और यूरोप में अलग-थलग किया जाएगा. वहीं अगर इमरान को हटा दिया गया तो फिर सबकुछ माफ हो जाएगा.

अमेरिकी दूतावास विपक्ष से क्यों मिल रहा है
पीएम खान ने सवाल किया कि अमेरिकी दूतावास को क्या काम है कि वो विपक्ष के लोगों से मिले या उन पत्रकारों से मुलाकात करें जो हमारे खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि 3 मार्च को नवाज शरीफ की मुलाकात हुसैन हक्कानी से हुई. जो घोषित तौर पर पाकिस्तानी फौज का विरोधी है.( बता दें हक्कानी पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत रहे हैं. लेकिन पाकिस्तानी फौज के खिलाफ बोलने पर उन्हें हटा दिया गया था और इन दिनों अमेरिका में रहते हैं.)

इमरान ने कहा कि मुझे जेल जाने से डर नहीं लगता. क्योंकि जो आदमी मौत से नहीं डरता उसे किसी चीज से डर नहीं लगता. इमरान ने कहा कि चिट्ठी कांड में दोषियों के खिलाफ देशद्रोह के मामले पर केस के बारे में अपनी कानूनी टीम के साथ बातचीत कर रहा हूं.

भारत को वो कुछ क्यों नहीं कहते’
इमरान खान ने कहा, “भारत तो रूस से तेल खरीद रहा है. भारत जो अमेरिका का क्वाड में सहयोगी है. लेकिन भारत को वो कुछ नहीं कह सकते. फिर हमको क्यों कहते हैं?” उन्होंने कहा कि अभी केवल कल का वोट जीतने पर जोर है. आगे का कदम उसके बाद बताएंगे.

यह भी पढ़ें: 

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान ने समर्थकों से कहा- आपको लगता है हम हार रहे हैं लेकिन...

इमरान की परीक्षा: अविश्वास प्रस्ताव से पहले छावनी में तब्दील हुआ संसद के आस-पास का इलाका, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज पर दो धड़ों में बंटा ईरान! IRGC ने किया बंद का ऐलान, सरकार बोली- 'युद्ध आगे बढ़ाने की बजाय..'
होर्मुज पर दो धड़ों में बंटा ईरान! IRGC ने किया बंद का ऐलान, सरकार बोली- 'युद्ध आगे बढ़ाने की बजाय..'
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
अमेरिका और ईरान के बीच टूटा MoU, टेंशन में शहबाज शरीफ, पाकिस्तान और सऊदी अरब का आया रिएक्शन
अमेरिका और ईरान के बीच टूटा MoU, टेंशन में शहबाज शरीफ, पाकिस्तान और सऊदी अरब का आया रिएक्शन
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget