एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को चुना गया गठबंधन का नेता, कहा- हम परिवार की तरह काम करेंगे

अब उद्धव ठाकरे 1 दिसबंर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 1 दिसंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण होगा. रविवार की शाम पांच बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथग्रहण होगा. उद्धव ठाकरे ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा.

मुंबई: एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस की बैठक में उद्धव ठाकरे को नेता चुना गया. मुंबई के होटल ट्राइडेंट में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को नेता चुना गया. एनसीपी, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नाम का प्रस्ताव रखा. अब उद्धव ठाकरे 1 दिसबंर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 1 दिसंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण होगा. रविवार की शाम पांच बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथग्रहण होगा. तीनों दलों के गठबंधन का नाम 'महाविकास अघाड़ी' है. नेता चुने जाने के बाद ठाकरे ने कहा कि हम परिवार की तरह काम करेंगे.

शरद पवार ने किया बाल ठाकरे का जिक्र

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी के नेता चुने गए हैं. तीनों दलों ने उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना है. जनता ने जो जिम्मेदारी दी है हम उसे निभाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तीन नेता राजभवन जाएंगे. इसके साथ ही शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का जिक्र किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लेकर नेता तक बाला साहेब के अच्छे संबंध थे. वे हाजिर जवाबी थे और सभी नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे.

सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा- उद्धव ठाकरे

इसके बाद उद्धव ठाकरे ने विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘’कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा समय आएगा. सोनिया गांधी का धन्यवाद. एक दूसरे पर विश्वास कर हम एक साथ आएं हैं. तीस साल जिसके साथ हमने दोस्ती निभाई उन्होंने हम पर विश्वास नहीं रखा. संघर्ष के दिनों में बाला साहेब की याद आती है. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा. इस सरकार में बहुत से लोग अनुभवी हैं. ये आम लोगों की सरकार है. हम सब परिवार की तरह काम करेंगे. आप सब सीएम हैं. ’’

बता दें कि 23 नवंबर को अजित पवार के समर्थन से देवेंद्र फडणवीस की जो सरकार अस्तित्व में आई थी वो आज गिर गई. महज 80 घंटों में फडणवीस सरकार गिर गई. आज पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस्तीफा दिया. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्यपाल को जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. हालांकि राज्यपाल ने फडणवीस को नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम की भूमिका में रहने के लिए कहा है.

इस्तीफे के बाद फडणवीस ने शिवसेना पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख के लिए शिवसेना के नेता अब सोनिया गांधी के साथ हैं. हमने शिवसेना के लिए बहुत इंतजार किया लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. दूसरी तरफ से कांग्रेस और एनसीपी से बातचीत करते रहे. जो लोग कभी मातोश्री से बाहर नहीं निकला करते थे वे सरकार बनाने के लिए दरवाजे-दरवाजे जा रहे थे. उन्होंने कहा, ''हम विधानसभा चुनाव में शिवसेना के साथ लड़े और बीजेपी-शिवसेना को बहुमत मिला. हमारा स्ट्राइक रेट अच्छा था.'' फडणवीस ने कहा कि चुनाव से पहले शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी.

ये बीजेपी के अंत की शुरुआत- नवाब मलिक

एनसीपी के सीनियर नेता नवाब मलिक ने कहा कि ये बीजेपी के अंत की शुरुआत है. शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि ये अगले 20-25 सालों तक चलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुत अहंकारी हो चुकी है. शिवसेना सांप्रदायिक राजनीति करने के लिए नहीं बनी थी. वह राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए आई थी. बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद शिवसेना बर्बाद हो गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget