एक्सप्लोरर

भोपाल: मूक-बधिर छात्राओं के साथ बलात्कार के मुद्दे पर सियासत, कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मूक बधिर बालिकाओं से दुष्कर्म के मामले पर महिला कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मूक बधिर छात्राओं के साथ हॉस्टल में बलात्कार का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है. महिला कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में हल्ला बोल अभियान चलाकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर घेराव किया. भोपाल में ये मामला चार दिन पहले सामने आया था जब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया. कांग्रेस ने कहा था कि भोपाल के हॉस्टल में रहने वाली धार की बालिका से साथ बलात्कार हुआ था, जिसकी रिपोर्ट इंदौर में दर्ज की गई है. मामले को लेकर भोपाल पुलिस ने आरोपी अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत इसमें एसआईटी गठित कर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है, जिसके बाद जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं. मूक बधिर बालिकाओं के साथ संचालक अश्विनी अक्सर छेड़छाड़ करता था और उनको अश्लील फिल्में दिखाने के बाद बलात्कार करता था. फिलहाल आरोपी पर बलात्कार के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का भी मामला दर्ज करने के साथ कुल तीन मामले दर्ज किए हैं और पुलिस उसे लेकर धार जा रही है जहां बालिकाओं से उसकी पहचान कराई जाएगी. जांच में यह भी पता चला है कि सामाजिक न्याय विभाग से आरोपी की संस्था कृतार्थ को साढ़े पांच लाख रुपए का अनुदान मिला है. लेकिन ये अनुदान छात्रों के नाम पर मिला था जबकि वहां छात्राएं रहती थीं, जिस पर कभी भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. अब प्रशासन ने ऐसे हॉस्टल चलाने वाले एनजीओ के साथ बैठक कर ऐसी अनियमितताएं रोकने की हिदायत दी है.

हॉस्टल में ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आने पर शासन और प्रशासन दोनों की ही बुरी तरह किरकिरी हो गई  है. इसलिए अब इस मामले की जांच बेहद गंभीरता से की जा रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget