एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस की मन की बात समझने के लिए ट्रेनिंग शुरू, 12 दिनों तक करना होगा कोर्स

राज्य के सभी जिलों में पुलिसवालों का 12 दिनों का कोर्स होगा. डीजीपी ने कहा है कि अनुशासन तोड़ने वाले सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. आज से लखनऊ के पुलिस लाईन में पुलिस वालों का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ है.

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद आरोपी  प्रशांत के समर्थन में आए पुलिस वालों की वजह से यूपी पुलिस की काफी किरकिरी हुई है. इसको ध्यान में रखते हुए आज से यूपी में पुलिस वालों के मन की बात समझने के लिए ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. राज्य के सभी जिलों में पुलिसवालों का 12 दिनों का कोर्स होगा. डीजीपी ने कहा अनुशासन तोड़ने वाले सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. आज से लखनऊ के पुलिस लाईन में पुलिस वालों का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ है. आज लखनऊ में खुद राज्य के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने क्लास का उदघाटन किया. ट्रेनिंग शुरू किये जाने से सवाल उठने लगे हैं कि कहीं सरकार पुलिसवालों से डर तो नहीं गयी. इस पर डीजीपी ने कहा नियम और अनुशासन तोड़नेवालों की खैर नहीं है. बता दें कि 29 सितम्बर को एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मार कर ह्त्या कर दी गयी थी. गोली मारने का आरोप कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी पर लगा है और वह जेल में है. प्रशांत की पत्नी राखी मल्लिक भी सिपाही है. उसने भी पुलिसवालों से अनुशासन बनाये रखने की अपील की है लेकिन 5 अक्टूबर को कई पुलिसवालों ने काली पट्टी बांध कर प्रशांत पर हुई कार्रवाई का विरोध किया. अब फिर से दस अक्टूबर को विरोध करने का एलान सोशल मीडिया में किया जा रहा है. अब तक छह पुलिसवाले विरोध करने पर निलंबित किये जा चुके है. लखनऊ में तीन थानेदार भी बदले जा चुके हैं. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक मैसेज पर राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget