एक्सप्लोरर

KBC में रामायण से संबंधित सवाल का जवाब न देने पर सोनाक्षी पर भड़के यूपी सरकार के मंत्री, बताया 'धन पशु'

यूपी के मिनिस्टर ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को 'धन पशू' कहा है. हाल में ही सोनाक्षी KBC में रामायण से संबंधित एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल किया था.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा की आलोचना की है, जो पिछले सप्ताह एक लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में रामायण से संबंधित एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं. श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में मंत्री पद पर काबिज भराला ने सोनाक्षी को 'धन पशु' कहा है. साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के पास सीखने के लिए समय नहीं है और उन्हें बस पैसे कमाने से मतलब है.

सुनील भराला ने कहा, "आधुनिक समय में, ये लोग केवल पैसे कमाने के पीछे पड़े रहते हैं. उन्हें बस पैसे कमाने और खुद पर खर्च करने से मतलब है. उन्हें इतिहास और देवताओं का कोई ज्ञान नहीं है. उनके पास सीखने के लिए बिल्कुल समय नहीं है. इससे ज्यादा दुख की बात कुछ और नहीं हो सकती."

मंत्री ने 20 सितंबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में रामायण से संबंधित एक सवाल का जवाब देने में सोनाक्षी के नाकाम रहने पर यह बात कही. शो में राजस्थान की एक प्रतियोगी की सहायता करने के लिए, सोनाक्षी से पूछा गया, "रामायण के अनुसार, हनुमान 'संजीवनी बूटी' किसके लिए लाए थे?" चार विकल्पों - सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम में से सही जवाब वह नहीं जानती थीं और आखिरकार उन्होंने लाइफलाइन की मदद ली.

भारतीय महाकाव्य के बारे में सोनाक्षी के ज्ञान की कमी पर हैरानी व्यक्त करते हुए, शो के मेजबान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बाद में बताया कि यह बहुत अजीब है क्योंकि वह जिस घर में रहती हैं उसका नाम 'रामायण' है. उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है, जिनके तीन अन्य भाइयों के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं और सोनाक्षी के अपने भाइयों के नाम लव और कुश हैं. रामायण की जानकारी नहीं होने के लिए अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget