एक्सप्लोरर

यूपी: कड़ी मशक्कत के बाद हो पाया कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार, तैनात रहे सुरक्षा बल

लखनऊ के कमीश्नर मुकेश मेश्राम, आईजी के साथ मिलने गए और परिवार की मांगों को पूरा करने का भरोसा भी दिया. शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कमलेश तिवारी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए शनिवार को प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी.कमलेश तिवारी का परिवार सीएम योगी के आने के बाद ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़ा था. लेकिन पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों के आश्वासन पर परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया. परिवार को मिले लिखित आश्वासन में बताया गया है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (20 अक्टूबर) तक कमलेश तिवारी के परिवार से मिलेंगे. कमलेश तिवारी के पैतृक घर सीतापुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

शनिवार दोपहर बाद सीतापुर में उनके बड़े बेटे सत्यम तिवारी ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के मद्देनजर महमूदाबाद के बाजार को ऐतिहातन बंद रखा गया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बलों की तैनाती कर रखी थी.

सीएम योगी को बुलाने की मांग पर अड़ा था परिवार, करेंगे मुलाकात

कमलेश तिवारी की शुक्रवार को उनके घर में ही गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी परिजनों से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहते रहे, लेकिन परिवार मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा.

फिलहाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योगी मुंबई में हैं, जहां से वे लौटकर कमलेश तिवारी के परिवार से मुलाकात करेंगे. कमलेश तिवारी के अंतिम संस्कार में डीएम और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.

इन शर्तों को मान गई सरकार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के अतरिक्त मानी गई मांगों में एनआईए द्वारा हत्या की जांच, कमलेश तिवारी के बड़े बेटे सत्यम को सरकारी नौकरी, लखनऊ में आवास, 24 घंटे के अंदर परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराए जाना, लखनऊ में शुक्रवार रात परिजन व कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा करना शामिल है.

इससे पहले शुक्रवार रात करीब तीन बजे शव के महमूदाबाद आने के बाद से ही करीब 11 घंटे से भी अधिक समय तक चली तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिससे निजात लखनऊ के कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम और आइजी जोन एसके भगत के महमूदाबाद आने के बाद मिल सका.

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एडीएम विनय कुमार पाठक भी एसडीएम बिसवां के साथ महमूदाबाद पहुंचे. उन्होंने भी परिवार को समझाया लेकिन कुछ नहीं हो पाया.

कमलेश तिवारी का शव महमूदाबाद लाए जाने पर उनकी मां ने आपत्ति जताई. वह नाका पुलिस पर खूब बरसीं और उत्पीड़न का आरोप भी लगाया.

दिनदहाड़े कार्यालय में घुस कर हुई कमलेश तिवारी की हत्या

बता दें कि लखनऊ के घनी आबादी वाले नाका हिंडोला इलाके में शुक्रवार को हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, दो लोग कमलेश नसे मिलने आए थे. इस दौरान कमलेश ने अपने एक साथी को उन दोनों के लिए पानी लाने के लिए भेजा था. जब वह लौटकर आया तो उसने कमलेश को खून से लथपथ हालत में पाया. पड़ोसियों की मदद से कमलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कमलेश पूर्व में हिंदू महासभा से भी जुड़े थे.

पुलिस ने खिया केस सुलझाने का दावा 

पुलिस ने केस सुलझाने का दावा किया है, गुजरात ATS का दावा है कि तीन आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. गुजरात ATS के DIG हिमांशु शुक्ला ने कहा कि हिरासत में लिए गई तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. यूपी पुलिस के DG ने भी माना कि तीनों साजिशकर्ताओं ने संलिप्तता कबूल कर ली है.

सीएम योगी ने कहा- किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या को भय फैलाने की हरकत करार देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भय फैलाने के मकसद से किया गया कार्य है. इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से तीन को गुजरात में पकड़ा गया है. मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है. प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा और उनकी योजनाओं को ध्वस्त किया जाएगा ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ना ही इसमें शामिल लोगों को बख्शा जाएगा.

कमलेश तिवारी हत्याकांड: दोनों शूटर की पहचान हुई लेकिन पुलिस गिरफ्त से अब भी बाहर

करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आज से शुरू हो रहा है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस को लेकर फंसा है पेंच

ओवैसी बोले एक दिन में 15 बोतल ब्लड किया था डोनेट, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget