एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: क्या BJP का 'जाट कार्ड' कामयाब होगा ?

लखनऊ: गन्ना और जाट. दोनों ही पश्चिमी यूपी के चुनावों में बड़ी भूमिका निभाते हैं. जाट समुदाय बीजेपी से नाराज़ चल रह था लिहाज़ा बीजेपी की ओर से उन्हें मनाने की पूरी कोशिशें की गयीं.  छोटे किसानों की कर्ज़ माफी से लेकर झूठे मामलों में फंसाए गए लोगों को न्याय दिलाने तक के वादे किए गए हैं. लेकिन इन सबके बावजूद पश्चिमी यूपी का जाट समीकरण बीजेपी के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है. प्रधानमंत्री ने जाटों को इंसाफ दिलाने का वादा किया बिजनौर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरनगर दंगा का जिक्र तो नहीं किया लेकिन इशारों इशारों में जरुर कहा कि इस मामले में जिन लोगों को फंसाया गया है, उन्हें वो इंसाफ जरूर दिलाएंगे. मुजफ्फरनगर दंगा का जिक्र किये बिना पीएम ने अखिलेश पर साधा निशाना प्रधानमंत्री के इस बयान को पश्चिमी यूपी के उन जाट मतदाताओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जिनके बारे में खबर आ रही है कि वो इस बार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक जाट समुदाय को मनाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे वादा किया है कि वो जल्द से जल्द जाटों को आरक्षण दिलाने की व्यवस्था करेंगे, झूठे मुकदमों में फंसाये गये जाटों को इंसाफ दिलाएंगे और गन्ना किसानों के बकाया का जल्द से जल्द भुगतान कराएंगे. बीजेपी के जाट नेता जाट समुदाय को मनाने में जुटे बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को जाट समुदाय को मनाने के लिए खास तौर पर नियुक्त किया है. पश्चिमी यूपी में बीजेपी के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं जाट आरक्षण आंदोलन के नेता यशपाल मलिक जो बीजेपी को जाटों का दुश्मन नंबर एक बता रहे हैं. RLD के गढ़ बागपत-मथुरा में जाट मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर वोटिंग शुरू होने वाली है. वैसे इस इलाके में विधानसभा की कुल 125 सीट है, जहां पर करीब 17 फीसदी जाट मतदाता हैं. इलाके की 51 सीटों पर जाट मतदाता हार जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. आरएलडी के गढ़ बागपत और मथुरा में जाट मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है और बीजेपी के जाट समीकरण को इस बार सबसे बड़ा खतरा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी से ही माना जा रहा है. यह भी पढ़ें- यूपी में पहले चरण का चुनाव आज, पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग यूपी में पहले चरण का चुनाव आज, दांव पर है इन राजनीतिक धुरंधरों की साख! BJP के साथ मिलकर सरकार बनाने की जुगत में है BSP: अखिलेश यादव यूपी चुनाव: मौलाना जव्वाद ने भी किया BSP को समर्थन का एलान कमल का बटन दबाकर गलत वोट डलवाने की साजिश का सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने से बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने से बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget