एक्सप्लोरर

UP Election: पांचवें चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर 57 फीसदी मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये आज 57. 36 प्रतिशत मतदान हुआ.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि पांचवें चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की 51 विधानसभा सीटों के लिये शांतिपूर्ण तरीके से 57. 36 फीसद वोट पड़े. इसके साथ ही 607 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गया.

प्रदेश विधानसभा के अब तक गुजरे पांच चरणों में यह सबसे कम वोट प्रतिशत है. इसके पूर्व, पहले चरण में 64 फीसद, दूसरे दौर में 65, तीसरे तथा चौथे दौर में 61-61 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था. वर्ष 2012 में पांचवें चरण में 57. 09 प्रतिशत वोट पड़े थे.

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. शाम पांच बजे तक जिन मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आमद दर्ज करायी, उन्हें वोट डालने का मौका दिया गया.

पांचवें चरण के चुनाव में अमेठी सीट से सपा के टिकट पर सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ-साथ कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी.

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री एस. पी. यादव (गैंसड़ी) विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (तरबगंज) शंखलाल मांझी (जलालपुर) तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (अयोध्या) तथा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (अकबरपुर) का चुनावी भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया.

कितने दागी उम्मीदवार

पांचवें चरण में 607 में से 117 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 96 पर गंभीर आपराधिक मामले भी हैं.

दलवार देखें तो बीजेपी के 51 में से 21 दागी उम्मीदवार हैं. वहीं, बीएसपी के 23 और एसपी और कांग्रेस को मिलाकर 20 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कितने करोड़पति ?

पांचवें चरण में करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार है. सबसे ज्यादा 43 करोड़पति उम्मीदवार बीएसपी के हैं. वहीं, बीजेपी के 38, एसपी के 32 और कांग्रेस के 7 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

पांचवें चरण को मिलाकर यूपी में कुल 314 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा, जबकि आखिरी दो चरण में 89 सीटों पर मतदान रह जाएगा. ऐसे में पांचवें चरण के बाद कौन सी पार्टी यूपी में राज करेगी, ये भी लगभग साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

जानें- पीएम मोदी, अखिलेश, राहुल और मायावती के लिए क्यों अहम है यूपी चुनाव

यूपी चुनाव: SP-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अमित शाह, 'पंचर साइकिल को धक्का दे रहे राहुल गांधी'

मोदी जी! काम को लेकर खजांची का गांव हो या गंगा घाट, कहीं भी बहस को तैयार हूं: अखिलेश यादव

यूपी चुनाव: जुबानी जंग में टूटी है मर्यादा

ओडिशा पंचायत चुनाव: कांग्रेस को पीछे छोड़ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget