एक्सप्लोरर

बीजेपी का ध्यान अब मुस्लिम महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर

बता दें कि सदस्यता अभियान को लेकर तीन दिन पहले हुई बैठक में अल्पसंख्यक, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में बीजेपी से जोड़ने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब सदस्यता अभियान में जुटने जा रही है. इसे लेकर उसने अब मुस्लिम महिलाओं की ओर खासतौर से ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई है. बीजेपी ने बाकायदा चुने हुए विषयों को लेकर मुस्लिमों के बीच जाने का फैसला किया है.

इसके जरिए प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाया जाएगा कि उनकी हितचिंतक सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही है. सदस्यता अभियान को लेकर तीन दिन पहले हुई बैठक में अल्पसंख्यक, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में बीजेपी से जोड़ने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है.

बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने इस बारे में कहा, "बीजेपी मुस्लिमों के लिए कभी अछूत नहीं रही है. हमने इस समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ा है. बड़ी संख्या में खुद लोग अब हमसे जुड़ रहे हैं. और भी लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है."

चांद ने बताया, "तीन तलाक मुद्दा मुस्लिम महिलाओं को बीजेपी के करीब लाने में काफी मददगार साबित हुआ. अन्य राज्यों में भी बीजेपी मुसलमानों को प्रत्याशी बना चुकी है. इससे इस वर्ग को विश्वास हो गया है. बीजेपी उनके भविष्य की चिंता कर रही है. लिहाजा हम सदस्यता अभियान के दौरान अपना मुख्य फोकस अल्पसंख्यक, विशेष कर मुस्लिम महिला वर्ग पर रखना चाहते हैं."

चांद ने बताया कि अशिक्षित महिलाओं और तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चल रहीं योजनाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा.

उन्होंने बताया, "हमने एक जिले में 10 हजार मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है. पूरे प्रदेश में लगभग पांच लाख मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. यह अभियान छह जुलाई से चलाया जाना है. मेरे नेतृत्व में एक लाख 35 हजार नये सदस्य बने थे, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं."

अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी रुखशाना नकवी ने कहा, "तीन तलाक विरोधी कानून का बहुत अच्छा असर हुआ है. अन्य योजनाओं का मुस्लिम महिलाओं पर बहुत अच्छा असर हुआ है. यहां पर हर बूथ पर अल्पसंख्यक महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया है. अब हर रोज मेरे पास बीजेपी से जुड़ने के लिए फोन आ रहे हैं."

उन्होंने बताया, "मेरे पास 16 जिलों का प्रभार है. लगभग हर जिले से एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. मुस्लिम महिलाएं बहुत ज्यादा प्रताड़ित हैं. इनकी खबर किसी दल ने नहीं ली है. सभी सिर्फ वोट बैंक के लालच में अपने को मुस्लिम हितैषी बताने में जुटे हैं. इस बार खासकर मुस्लिम महिलाओं को बीजेपी सरकार से लाभ हुआ है. वे बीजेपी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही हैं."

रुखशाना ने कहा, "हाल के दिनों में मुस्लिम महिलाओं में जागरूकता काफी बढ़ी है. केन्द्र व राज्य की बीजेपी सरकारों द्वारा मुस्लिम महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने की दिशा में जो कार्य किए गए हैं, इससे प्रभावित होकर मुस्लिम महिलाएं लगातार बीजेपी से जुड़ रही हैं."

अल्पसंख्यक मोर्चा की रशीदा बेगम ने कहा, "हाल के दिनों में मदरसा बोर्ड में नाजनीन अंसारी को सदस्य, सौफिया अहमद को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य एवं आसिफा जमानी को उर्दू एकेडमी का चेयरमैन बनाए जाने समेत मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी सरकार में बढ़ाने से उनका झुकाव तेजी से पार्टी की तरफ हो रहा है. पहली बार कोई सरकार मुस्लिम महिलाओं के हक हुकूक की बात कर रही है."

अलीगढ़: करोड़पति निकला कचौड़ी वाला,सालाना टर्न ओवर 60 लाख रुपए से अधिक!

यूपी: अय्याशी का अड्डा बनी उन्नाव जेल, कैदियों का तमंचा लहराते वीडियो वायरल

यूपी: मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को मिलेगा नामचीन कपंनी में रोजगार- आशुतोष टंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बीच कांग्रेस के 4 विधायक लापता! पांचवीं सीट पर फंसा पेंच
बिहार राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बीच कांग्रेस के 4 विधायक लापता! पांचवीं सीट पर फंसा पेंच
मुंबई मेयर के VIP कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, BMC ने गाड़ी से हटाई लाल-नीली बत्ती
मुंबई मेयर के VIP कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, BMC ने गाड़ी से हटाई लाल-नीली बत्ती
पंजाब: विधानसभा के बाहर AAP विधायकों का प्रदर्शन, विशेष चोला पहनकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
पंजाब: विधानसभा के बाहर AAP विधायकों का प्रदर्शन, विशेष चोला पहनकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
महाराष्ट्र में धर्मांतरण बिल पर ओवैसी ने जताया विरोध, शिंदे गुट बोला- 'अपने मौलानाओं को...'
महाराष्ट्र में धर्मांतरण बिल पर ओवैसी ने जताया विरोध, शिंदे गुट बोला- 'अपने मौलानाओं को...'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget