एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है. इसके बाद से ही यूपी गृह विभाग की सर्तकता बढ़ गई है. हालांकि, पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद है, उनको किसी तरह का खतरा नहीं है. यूपी के पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा पहले ही चाक चौबंद है. समय समय पर हम सुरक्षा की समीक्षा करते रहते हैं और इस दौरान जो कमियां दिखती हैं उस पर काम भी करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी तरह के वीवीआईपी यहां आते रहते हैं, लिहाजा उन्हें देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले की साजिश एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश में रची जा रही है. आतंकी हमले के दौरान ही योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने की योजना है. इस अलर्ट के बाद लखनऊ के साथ ही दौरे पर योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी व लोक भवन में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तस्वीर एकदम बदल गई है. मेटल डिटेक्टर से लेकर पुलिस जवानों की संख्या सब कुछ चौकस कर दी गई है. मुख्य पटल से प्रवेद्वार पर भी मेटल डिटेक्टर लगाया गया है. काफी संख्या में एलआईयू के जवानों को भी परिसर में तैनात किया गया है. अलर्ट में कहा गया है कि योगी के दिल्ली प्रवास के समय भी उन पर हमला किया जा सकता है. जरूरी है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए. अलर्ट के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश और एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रची जा रही है. हमले को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से जारी अलर्ट में यह भी बताया गया है कि आतंकी यूपी के अहम धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) बेहद करीब है. पूरे देश में इसकी तैयारी की जा रही है, इसी बीच मध्य प्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग से जानकारी मिली कि आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है. इसके लिए दिल्ली को भी अलर्ट किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलर्ट मे कहा गया है कि योगी के दिल्ली प्रवास के दौरान भी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है. एनसीआर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget