एक्सप्लोरर

तीन दिन में रिहा नहीं हुए कांग्रेसी विधायक तो होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन : राज बब्बर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तटबंध को बचाने के लिए बालू खनन का विरोध कर रहे कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता और तमकुही के विधायक अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने शुक्रवार छह अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था.

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रदेश में अवैध खनन का विरोध करने वाले कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए आज कहा कि अगर तीन दिन के भीतर उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जायेगा.

उन्नाव में बीजेपी विधायक द्वारा कथित बलात्कार किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का एक दल आज उन्नाव जाएगा. दल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जायेगा.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तटबंध को बचाने के लिए बालू खनन का विरोध कर रहे कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता और तमकुही के विधायक अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने शुक्रवार छह अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था.

कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि बालू के खनन से तटबंध को खतरे की आशंका सिंचाई विभाग के अधिकारी भी जता चुके थे. सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कुशीनगर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर खनन पर रोक लगाने का अनुरोध किया था. इसके बावजूद भारी मशीनों से अवैध खनन लगातार जारी है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक लल्लू भी इस अवैध खनन का विरोध कर रहे थे और गांव वालों के साथ धरने पर बैठे थे क्योंकि खनन से इलाके के 36 गांवों की करीब एक लाख की आबादी को नुकसान पहुंच सकता है . पुलिस ने सरकार के दबाव में लल्लू और उनके 19 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह अवैध खनन सरकार की मिलीभगत से हो रहा है और खनन करने वाले ठेकेदार अवैध कमाई कर सरकार को दे रहे है.

उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर विधायक को जमानत नहीं दी गयी तो कांग्रेस प्रदेश में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत कुशीनगर से करेगी.

पत्रकार वार्ता में मौजूद विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा वह अगले विधान परिषद सत्र में उठायेंगे और सरकार से इस वसूली का जवाब मांगेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget