एक्सप्लोरर

रायबरेली: जमीन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पीड़ित पक्ष का आरोप-पुलिस दबंगों के साथ

रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ. इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते उन्हें ही जेल में डाल दिया है

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. मारपीट, छिनैती व हत्या जैसे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस निरंकुश होकर अपनी ही धुन में व्यस्त है. ऊंचाहार पुलिस का भी एक ऐसा ही कारनामा सामने आया है. यहां जमीनी विवाद में खूब लाठियां चटकी. इसके बाद पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की बजाय उसको ही लॉकअप में डाल दिया.

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई जिसमें पत्थर तो चलते दिखाई ही दिए, लाठियां भी खूब चटकी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की एक नहीं सुनी. ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रामेश्वर व शिव कुमार के बीच काफी दिन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जिस का बंटवारा ग्राम प्रधान व अन्य संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में भी हो चुका है. बंटवारे के समय तो दोनों पक्ष पंचायत का फैसला मान जाते हैं लेकिन जैसे ही उस पर कब्जा करने की बात आती है दोबारा फिर लड़ाई झगड़ा शुरू हो जाता है. ऐसा ही वाकया इस बार भी घटित हुआ.

शिवकुमार ने अपनी नापी हुई जमीन में निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया जिसको देखकर रामेश्वर व उनके अन्य सहयोगियों ने मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते हिंसक संघर्ष शुरू हो गया.

ईंट पत्थर के साथ चटकी लाठियां

झगड़े में लाठियां, ईंट-पत्थर खूब चले. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा. महिलाओं के साथ भी जबरदस्त मारपीट हुई. रामेश्वर के पक्ष के लोगों ने शिवकुमार ,उनकी पत्नी, बहन आदि को जमकर मारा पीटा. इस दौरान उनको गहरी चोटें भी आईं. मामला काफी बढ़ता देख ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच बचाव तो किया लेकिन तब तक शिव कुमार आदि घायल हो चुके थे. इसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं सूचना पर डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई और घायलों के साथ अस्पताल पहुंची. प्राथमिक उपचार के बाद ऊंचाहार सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

पीड़ित को ही डाल दिया लॉकअप में

ऊंचाहार पुलिस के कारनामे क्षेत्र में चर्चा के विषय बने हैं. घटना के बाद घायल शिव कुमार का भाई तहरीर लेकर थाने पहुंचा ऊंचाहार पुलिस ने पीड़ित को ही भला-बुरा कहकर लॉकअप में डाल दिया. शिव कुमार का भाई पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कि साहब हमें छोड़ दीजिए हमारा भाई अस्पताल में अकेले पड़ा है. लेकिन ऊंचाहार पुलिस ने पीड़ित की एक नहीं सुनी. पीड़ित शिवकुमार, रेखा आशा सभी ने पुलिस से न्याय ना मिलने की बात कही. पीड़ित इलाज करा कर अपने घर तो आ गए हैं लेकिन दबंगों व पुलिस की तरफ से पीड़ित को ही दबाने की अभी भी कोशिश जारी है. दबंग खुलेआम घूम रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget