एक्सप्लोरर

कुंभ नगरी से उठी प्रियंका गांधी को फूलपुर से चुनाव लड़ाने की मांग, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह प्रियंका के परनाना पंडित नेहरू फूलपुर सीट से सांसद बनकर देश की नुमाइंदगी करते थे, उसी तरह प्रियंका भी फूलपुर से सांसद बनने के बाद कांग्रेस पार्टी की फिर से देश में वापसी करा सकती हैं.

प्रयागराज: प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव और पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने से नेहरू- गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ता भी बेहद खुश हैं. प्रयागराज के कांग्रेसियों ने प्रियंका की नियुक्ति पर आज जमकर जश्न मनाया और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्हें फूलपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की मांग की. प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह प्रियंका के परनाना पंडित नेहरू फूलपुर सीट से सांसद बनकर देश की नुमाइंदगी करते थे, उसी तरह प्रियंका भी फूलपुर से सांसद बनने के बाद कांग्रेस पार्टी की फिर से देश में वापसी करा सकती हैं.

कुंभ नगरी से उठी प्रियंका गांधी को फूलपुर से चुनाव लड़ाने की मांग, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

प्रियंका की नियुक्ति से उत्साहित प्रयागराज के कांग्रेसियों ने कुंभ मेला क्षेत्र में एक पोस्टर के साथ अपनी खुशी का इज़हार किया. कांग्रेसियों के इस जश्न में कुंभ में गंगा स्नान को आए तमाम श्रद्धालु भी शामिल हुए. प्रयागराज में कांग्रेस के महासचिव इरशाद उल्ला और पार्टी नेता अनिल चौधरी द्वारा तैयार किये गए इस पोस्टर में प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी की खेवइया बताया गया. पोस्टर में लिखा था :- " कांग्रेस की खेवइया. ढह जाएगी चौकीदार की लंका, अब बजेगा प्रियंका का डंका. जीतेगी देश की जनता-बहन प्रियंका-बहन प्रियंका.

कांग्रेसियों ने इस पोस्टर के साथ जश्न मनाते हुए आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले मिलकर मुबारकबाद दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस एक बार फिर वापसी करने में कामयाब होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget