एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल: कन्हैया कुमार बोले- जिनको नागरिकों की परवाह नहीं, वो नागरिकता पर भाषण दे रहे हैं

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस बिल की प्रति को हम लोगों ने इसीलिए जलाया है क्योंकि ये देश को बांटने वाला बिल है. उन्होंने कहा कि ये जो आंख में धूल झोंकने की कोशिश है उसको नाकाम किया जाएगा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कारगिल चौक पर आज नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सीपीआई ने विरोध दर्ज कराया. इस मौके पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार जो सीपीआई के नेता भी हैं, वो भी शामिल हुए. इस दौरान सीपीआई के नेताओं ने बिल की प्रति को भी जलाया.

कन्हैया कुमार ने बताया कि "इस बिल की प्रति को हम लोगों ने इसीलिए जलाया है क्योंकि ये देश को बांटने वाला बिल है. एक बंटवारा अंग्रेजों ने इस देश में 1947 में किया था. आज 2019 में अंग्रेजों के जो चापलूस हैं और अंग्रेजों के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं, वो देश को फिर से बाटना चाहते हैं.'' उन्होंने कहा कि ''हम लोग देश को इकठ्ठा रखेंगे और देश का संविधान जो कहता है कि पहचान के आधार पर आपके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. उस पर हम कायम रहेंगे.''

जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा, ''इस देश में एक अजीब स्थिति पैदा की जा रही है. जिनको नागरिकों की परवाह नहीं है, वो नागरिकता पर भाषण दे रहे हैं. जो अपने देश के संविधान को नहीं मानते, दूसरे देश का संविधान पार्लियामेंट में पढ़ रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि ''ये जो आंख में धूल झोंकने की कोशिश है उसको नाकाम किया जाएगा. जनता के बुनियादी सवाल रोजी रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य हैं. इन मुद्दों पर जनता को लामबंद करेंगे.'' कन्हैया ने कहा कि ''गुमराह करने के लिए जो साम्प्रदायिक बिल लाया जा रहा है उसका हम विरोध करेंगे.''

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में लोग प्रदूषण से वैसे ही मर रहे हैं, मुझे फांसी मत दो- निर्भया कांड के दोषी अक्षय की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget