एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर को लेकर लालू यादव के दावे को नीतीश कुमार ने किया खारिज

लालू यादव ने यह दावा हाल में प्रकाशित अपनी आत्मकथा में किया था. उनके इस दावे का समर्थन उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव ने भी किया था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने धुर विरोधी लालू प्रसाद के इस दावे को रविवार को खारिज किया कि उन्होंने बीजेपी के साथ असहज होने के कारण चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर को आरजेडी के साथ फिर से गठजोड़ के लिए भेजा था.

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी और जेडीयू इसमें शामिल होगा. मुख्यमंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि पार्टी अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता और अयोध्या विवाद जैसे मुद्दों पर अपने रुख पर कायम रहेगी, जो बीजेपी से भिन्न है.

लोकसभा चुनाव प्रचार में कम ही दिखे नीतीश कुमार ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की निन्दा की और गर्मी के दौरान लंबी चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए.

गोडसे पर ठाकुर की टिप्पणी को ‘‘निन्दनीय’’ करार देते हुए कुमार ने उम्मीद जताई कि बीजेपी उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर विचार करेगी. राजभवन के पास एक मतदान केंद्र के बाहर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुमार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस हालिया बयान को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि त्रिशंकु संसद की स्थिति में जेडीयू के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि गुलाम नवी आजाद के साथ उनके ‘अच्छे संबंध’ हैं, लेकिन उनके हालिया बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए.

जेल में बंद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के इस दावे को कुमार ने खारिज किया कि उन्होंने जुलाई 2017 में बीजेपी नीत एनडीए में वापसी के कुछ महीने बाद राजेडी के साथ पुन: गठजोड़ की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए दूत के रूप में प्रशांत किशोर को भेजा था. मुख्यमंत्री ने लालू के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हम क्यों भेजेंगे.

लालू ने यह दावा हाल में प्रकाशित अपनी आत्मकथा में किया था. उनके इस दावे का समर्थन उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव ने भी किया था. नीतीश कुमार ने मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि प्रशांत किशोर मुद्दे पर खुद अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर लालू के दावे को खारिज किया था.

सीएम नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि एनडीए आम चुनाव आसानी से जीतेगा और 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नरेंद्र मोदी नयी सरकार बनाएंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या जेडीयू नयी सरकार में शामिल होगा उन्होंने ने कहा, 'क्यों नहीं.'

जेडीयू प्रमुख ने लंबी चुनावी प्रक्रिया पर अप्रसन्नता व्यक्त की और कहा, ‘‘चुनाव सात चरणों में नहीं होने चाहिए. चरणों की संख्या दो या तीन से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, चुनाव या तो फरवरी-मार्च में या फिर अक्टूबर-नवंबर में होने चाहिए जिससे कि लोगों को मौसम (गर्मी) की वजह से परेशानी न हो.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम सबको इस बिन्दु पर सहमत होना चाहिए. चुनाव खत्म हो जाने के बाद मैं जदयू प्रमुख के रूप में सभी दलों के अध्यक्षों को इस बारे में पत्र लिखूंगा.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget