एक्सप्लोरर

कोरोना इफेक्ट: यूपी के मथुरा में इस साल नहीं होगा मुड़िया पूनों मेले का आयोजन, परिक्रमा पर लगी रोक

कोरोना काल में लोगों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए धार्मिक आयोजनों को स्थगित किया जा रहा है. कांवड़ यात्रा के बाद अब मथुरा में मुड़िया पूनों मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है. परिक्रमा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

मथुरा: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर हर साल आयोजित किए जाने वाले 'मुड़िया पूनों' मेले का आयोजन इस बार नहीं किया जाएगा. यह जानकारी जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बुधवार को एक बैठक के बाद दी. उन्होंने बताया कि गोवर्धन और उसके आसपास के गांव-कस्बों में इस समय भी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले आ रहे हैं और कई जगहों को हॉट-स्पाट घोषित कर सील किया गया है ऐसे में मेले का आयोजन संभव नहीं है.

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि जिन राज्यों (हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड) से अधिकतर श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आते हैं, वहां भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले हैं. ऐसे समय में संक्रमण की रोकथाम करते हुए किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना संभव नहीं है. इसलिए, जनहित और स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन स्थगित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इस बीच गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा लगाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है. इस दौरान कोई भी चलकर या फिर लेट कर परिक्रमा नहीं लगा सकेगा.

कोरोना इफेक्ट: यूपी के मथुरा में इस साल नहीं होगा मुड़िया पूनों मेले का आयोजन, परिक्रमा पर लगी रोक

गौरतलब है कि, मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन इस बार 1 से 5 जुलाई तक होना था. मुड़िया पूनों मेले का इतिहास 500 वर्ष पुराना है, इस दिन लोग गिरराज जी की परिक्रमा करते हैं. कहा जाता है कि 500 साल पहले संतो ने अपने गुरू श्री पाद सनातन गोस्वामी की याद में अपना सिर मुंडन कराकर 5 दिन की शोभायात्रा निकाली थी. उसके बाद से आज तक यह मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

यूपी: कोरोना काल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
Delhi News: कोर्ट से फरार नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई
दिल्ली: कोर्ट से फरार नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget