एक्सप्लोरर

चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का संबोधन, सावधानी बरतने का दिए निर्देश

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 3 और 4 जून इस दो दिन पूरे तटीय इलाकों में लोग घर से न निकलें. लोग सावधानी बरतें और प्रशासन को सहयोग करें.

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर जनता को संबोधित किया. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत की और हर मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि कल अमित शाह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. मंगलवार शाम पीएम मोदी का फोन आया और उन्होंने कहा कि हम साथ हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मौसम विभाग के मुताबिक कल दोपहर तक अलीबाग के पास ये चक्रवाती तूफान टकराएगा. इस तूफान का असर सभी तटीय इलाकों पर होगा. तटीय इलाकों में सभी एक्टिविटी कल परसों बंद रहेगी. सभी मछुवारों से संपर्क हुआ है. पालघर के कुछ मछुआरे संपर्क में नहीं थे, उनसे भी संपर्क हुआ है. ग्रामीण इलाका हो या शहरी, सभी सचेत रहें . तेज हवाओं से नुकसान न हो इसके लिए सावधानी बरतें.''

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सावधानी बरतने के तरीके बताते हुए कहा, ''3 और 4 जून यह दो दिन पूरे तटीय इलाकों में लोग घर से न निकलें, लोग सावधानी बरतें और प्रशासन को सहयोग करें. जहां-जहां जरूरत न हो बिजली का इस्तेमाल न हो. फोन, चार्जर,  इन्वर्टर चार्ज कर रखें अगर बिजली कट हुई तो तकलीफ ना हो. जरूरत की दवाईयां सही जगह रखें ताकि अंधेरे में ढूंढने में तकलीफ न हो. अफवाहों पर ध्यान न दें,  दूरदर्शन और रेडियो की न्यूज पर ध्यान दें.''

प्रशासन की सूचनाओं पर ध्यान दें

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मुंबई के बीकेसी में जो फील्ड हॉस्पिटल है वहां के मरीजों को भी शिफ्ट किया है. सवा सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश के साथ ये संकट है. खासकर बिजली के उपकरण बंद रखें. इलेक्ट्रिक पोल से दूर रहें क्योंकि इलेक्ट्रिक शॉक लगने का खतरा बना रहता है. पीने के पानी का संचय कर रखें. ये चक्रवाती तूफान कल दोपहर तक अलीबाग के तट पर लैंडफोल करने की संभावना है. जैसे हम कोरोना संकट से निपट रहे है वैसे ही इस तूफान के संकट में भी आप साथ और सहयोग देंगे ये विश्वास है.''

मुंबई: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' को लेकर बीकेसी बांद्रा के ओपन कोविड अस्पताल के मरीजों को शिफ्ट किया गया 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget