एक्सप्लोरर

RSS अगर हिन्दुओं का संगठन है तो मुझसे बैर क्यों, मैं भी हिन्दू हूं- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने कहा, ''आरएसएस कोई राजनीतिक संगठन तो है नहीं, यह अगर हिन्दुओं का संगठन है तो दिग्विजय सिंह भी हिन्दू है. फिर मुझसे बैर क्यों?''

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से उनका कोई विवाद नहीं है और संघ यदि हिन्दुओं का संगठन है तो वह भी हिन्दू हैं फिर उनसे बैर क्यों. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि बीजेपी ने आपको संघ और हिन्दू विरोधी बना दिया है, तो उन्होंने बताया, ''आरएसएस से मेरा कोई विवाद नहीं है. यह अगर हिन्दुओं का संगठन है तो दिग्विजय सिंह भी हिन्दू है. फिर मुझसे बैर क्यों भाई.''

दिग्विजय ने कहा, ''आरएसएस कोई राजनीतिक संगठन तो है नहीं. आप (आरएसएस) स्वयं कहते हैं कि यह सांस्कृतिक संगठन हैं. आप (आरएसएस) कोई रजिस्टर्ड बॉडी भी नहीं है. राजनीतिक दल भी नहीं है. फिर क्यों नाराज होते हो भाई.'' दिग्विजय ने बताया, ''मैं द्वारिका और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आज से नहीं, बल्कि साल 1983 से उनका दीक्षित शिष्य हूं. मैं अपने धर्म का ढिंढोरा नहीं पीटता और न ही चुनाव में उसका उपयोग करता हूं.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''ये भारतीय संविधान बाबा साहेब अम्बेडकर ने जो बनाया, उसमें हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. उसमें क्यों लोगों को बांटते हो. देश की एकता और अखंडता हमारी शक्ति है. उसे कायम रखना है. सभी धर्म प्रेम और सद्भाव का रास्ता दिखाता है. राजनीति बांटती है, परिवार तक को बांट देती है. इसलिये धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिये.''

नोटबंदी के बाद 27,000 नौकरियां रोज कम हो रही हैं- दिग्विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित बीजेपी नेताओं द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत बनाये जाने पर पूछे गये सवाल पर दिग्विजय ने कहा, ''यही मानासिकता है हिटलर की. कांग्रेस मुक्त भारत. ढूंढ़ते रह जाएंगे यानी लोकतंत्र में विपक्ष नहीं होना चाहिए. इसी मानसिकता से तो हम लड़ाई लड़ रहे हैं.'' मोदी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नोटबंदी के बाद 27,000 नौकरियां रोज उनके कार्यकाल में कम हो रही हैं. यह हम नहीं कह रहे हैं, यह प्रमाणिक रिकॉर्ड कह रहा है.

शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भी छुपा रहे हैं पीएम- दिग्विजय दिग्विजय ने बताया, ''मोदीजी सही बात करने से डरते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के हलफनामे में अपनी वैवाहिक स्थिति नहीं बताई थी. वहीं, अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भी छुपा रहे हैं. बता दें. क्या दिक्कत है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर श्रेय लेना उनकी (मोदी) आदत में शुमार है.

दिग्विजय ने कहा कि इसके अलावा मोदी ने कहा था कि वह कालाधन विदेशों से वापस लाएंगे, आतंकवाद को खत्म करेंगे, नकली करेंसी खत्म करेंगे, लेकिन न तो कालाधन वापस आया, न आतंकवाद खत्म हुआ और नकली करेंसी समाप्त होने की बजाय बढ़ गई है.

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में वरिष्ठ नेताओं को आजमाएगी कांग्रेस, भूपेन्द्र हुड्डा के नाम पर भी चर्चा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget