एक्सप्लोरर

गोरखपुर में डॉ. कफील के मामा की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है वजह

कोतवाली सर्किल के सीओ वीपी सिंह ने बताया कि देर रात 11 बजे घटना को अंजाम दिया गया.डॉ. कफील के मामा नुसरतुल्लाह वारसी की शहर में कई जगह प्रॉपर्टी है.

नई दिल्ली: गोरखपुर में बीआरडी ऑक्सीजन कांड से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान के मामा की हत्या कर दी गई है. मामा नुसरतुल्लाह वारसी की अज्ञात बदमाश ने घर के पास देर रात 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे प्रॉपर्टी और रुपये का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने परिजनों बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला उनका परिचित रहा है.

नुसरतुल्‍लाह के सिर में गोली मारी गई है. उन्‍होंने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे रोज की तरह पड़ोसी के यहां से ताश खेलकर पैदल ही घर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. डॉ. कफील के मामा नुसरतुल्लाह वारसी की शहर में कई जगह प्रॉपर्टी है.

जानकारी के मुताबिक नुसरतुल्लाह रोज की तरह अपने मकान से थोड़ी दूरी पर सिराज तारिक वकील के घर मनोरंजन के लिए ताश खेलने गए थे. वे ताश खेलकर रात तकरीबन 10.45 बजे घर के लिए निकले. वह मकान के बगल में स्थित मकबरे के मुख्य गेट पर पहुंचे तो एक युवक पहले से खड़ा था. वह उसके कंधे पर हाथ रखकर बात करते हुए गेट के अंदर गए. अंदर पर पहुंचते ही युवक ने तमंचा निकाल लिया. वह उसकी मंशा समझकर भाग पाते कि उसने दौड़ाकर उनकी खोपड़ी में गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते हमलावर फरार हो चुका था.

कोतवाली सर्किल के सीओ वीपी सिंह ने बताया कि देर रात 11 बजे घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि घटना को जिस बदमाश ने अंजाम दिया उसके नुसरतुल्‍लाह के परिचित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

ट्रंप दौरा: अधीर रंजन ने ठुकराया राष्ट्रपति भवन में डिनर का न्यौता, कहा- सोनिया गांधी को क्यों नहीं बुलाया?

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले- महाराष्ट्र में अपना कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget