एक्सप्लोरर

बाराबंकी: जहरीली शराब से गई 8 लोगों की जान, यूपी सरकार ने किया 2-2 लाख के मुआवजे का एलान

यूपी के बाराबंकी से दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है.

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि ये संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि कई लोगों की हालत काफी गंभीर है.

लखनऊ से सटे बाराबंकी के रामनगर इलाके में रानीगंज कस्बे के तीन भाई और उनके पिता की मौत हो गई. परिवार वालों का कहना है कि शराब पीने के बाद इन लोगों की तबियत बिगड़ गई. एक भाई की मौत घर पर ही हो गई जबकि दो भाईयों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दम तोड़ दिया.

पिता को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना किया गया लेकिन उन्होंने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया. परिवार वालों का कहना है कि इन लोगों ने सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी.

इसके बाद 4 अन्य लोगों की मौत हो गई. अभी आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है हालांकि डॉक्टर अपनी ओर से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

बाराबंकी: जहरीली शराब से गई 8 लोगों की जान, यूपी सरकार ने किया 2-2 लाख के मुआवजे का एलान

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अजय साहनी और डीएम उदय भानु त्रिपाठी ने जांच शुरु कर दी है. एसओ रामनगर राजेश कुमार सिंह और सर्किल ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है. आबकारी विभाग पर कार्यवाही के लिए डीएम एसपी ने शासन को रिपोर्ट भेजी है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावित व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा मुहैया कराये जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. सीएम योगी ने प्रमुख सचिव आबकारी को घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget