एक्सप्लोरर

आरजेडी के पोस्टर में सीएम नीतीश को 'रावण' के रूप में दिखाया, कांग्रेस बोली- ये अनुचित है

आरजेडी के प्रदेश मुख्यालय और 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी के सरकारी आवास के पास आरजेडी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आनन्द भगत की तरफ से लगाए गए पोस्टर में तेजस्वी को 'राम' और नीतीश को 'रावण' के रूप में दिखाया गया है.

पटना: बिहार में पोस्टर वार जारी है. आरजेडी की तरफ से बुधवार को लगाए गए एक पोस्टर में तेजस्वी प्रसाद यादव को 'राम' और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दस सिर वाले 'रावण' के रूप में दिखाया गया है. इससे पहले एक पोस्टर में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल में बनाए गए 35 हवाई अड्डों के नाम बताने और राफेल के दाम बताने पर पांच करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा का एलान किया.

पटना शहर के वीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी के प्रदेश मुख्यालय और 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी के सरकारी आवास के पास आरजेडी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आनन्द भगत की तरफ से लगाए गए पोस्टर में तेजस्वी को 'राम' और नीतीश को 'रावण' के रूप में दिखाया गया है. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि बिहार में आरजेडी शासन काल कानून के शासन के अभाव के रूप में जाना जाता है. राज्य के मुख्यमंत्री के प्रति उनका अपमान उनके अपने चरित्र को एकबार फिर प्रतिबिंबित करता है.

आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने आरजेडी की तरफ से लगाए गए पोस्टर में नीतीश को 'रावण' के रूप में दिखाये जाने से अपनी पार्टी को अलग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को रावण के रूप में दिखाए जाना अनुचित है. कांग्रेस नेताओं-सिद्धार्थ क्षत्रिय और वेंकटेश रमन की तरफ से कल पटना शहर के आयकर गोलंबर सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए पोस्टर में लिखा था 'पूजा धमाका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं 35 एयरपोर्ट का नाम, राफेल का दाम, पाएं पांच करोड रूपये का इनाम.' इस संबंध में पूछे जाने पर मदन मोहन झा ने कहा कि ये लोग पार्टी के कोई पदधारक नहीं हैं. उन्होंने उक्त पोस्टर में इनाम की बात से असहमति जताते हुए कहा कि उसमें पूछे गए सवालों को सही ठहराया है.

आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि ये पोस्टर में राज्य की बदहाल स्थिति को प्रतिकात्मक रुप से दर्शाया गया है. गैंगरेप, हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाओं की वजह से राज्य आज राक्षसी राज का पर्याय बन चुका है. इसी को प्रतिकात्मक रूप से इस पोस्टर मे दर्शाया गया है. इसे किसी व्यक्ति विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
श्रीनगर एयरपोर्ट हफ्ते में दो दिन बंद रखने का फैसला वापस, अक्टूबर में भी पूरी तरह बंद नहीं होगा रनवे
श्रीनगर एयरपोर्ट हफ्ते में दो दिन बंद रखने का फैसला वापस, अक्टूबर में भी बंद नहीं होगा रनवे

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget