एक्सप्लोरर

यूपी: सुरेंद्र 'मास्टर' ने बीजेपी की नाक में दम कर रखा है

विधायक ने विपक्ष ही नहीं योगी सरकार और अपनी पार्टी बीजेपी की नाक में दम कर रखा है. वे कब क्या बोल दें, किसी को नहीं पता. पार्टी के अनुशासन का डंडा भी उन पर असर नहीं कर पाया है. उन्हें कई बार मुंह बंद रखने की सलाह दी गयी. लेकिन वे कहां मानने वाले हैं.

लखनऊ:सुरेंद्र सिंह तो अब सोशल मीडिया के स्टार लीडर बन गए हैं. यूपी की छोड़िए, अब तो उनका नाम देश भर में हो गया है. वे जहां जाते हैं, मीडिया के कैमरे उनका पीछा करते रहते हैं. इस बड़बोले विधायक ने विपक्ष ही नहीं योगी सरकार और अपनी पार्टी बीजेपी की नाक में दम कर रखा है. वे कब क्या बोल दें, किसी को नहीं पता. पार्टी के अनुशासन का डंडा भी उन पर असर नहीं कर पाया है. उन्हें कई बार मुंह बंद रखने की सलाह दी गयी. लेकिन वे कहां मानने वाले हैं.

सुरेंद्र सिंह बलिया ज़िले के बैरिया विधान सभा सीट से पहली बार बीजेपी के विधायक बने हैं

सुरेंद्र सिंह बलिया ज़िले के बैरिया विधान सभा सीट से पहली बार बीजेपी के विधायक बने हैं. इलाके में लोग उन्हें सुरेंद्र मास्टर के नाम से जानते हैं. इंटर कॉलेज में टीचर हैं और बच्चों को गणित पढ़ाते हैं.छात्र जीवन से आरएसएस से जुड़ गए. फिर बीजेपी की राजनीति करने लगे. जिला पंचायत के सदस्य भी रहे. उन दिनों केशव प्रसाद मौर्या यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे.

एक साल पूरे होते ही बयानवीर के अवतार में आ गए सुरेंद्र सिंह 

मौर्या बलिया के सांसद भारत सिंह की मदद से उन्हें विधानसभा का टिकट मिला. सुरेंद्र मास्टर विधायक बन गए. शुरू में तो सब ठीक रहा. लेकिन योगी सरकार के एक साल पूरे होते ही सुरेंद्र सिंह बयानवीर के अवतार में आ गए. ताबड़तोड़ उनके विवादित भाषण आने लगे. जो मन में आया, सुरेंद्र मास्टर ने वही कहा.

अब ज़रा उनके टॉप विवादित बयानों पर गौर फरमाएं

1. अगला लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध जैसा है. जिसमें सूर्पणखा ममता बनर्जी का सफाया हो जाएगा. 2. राहुल गांधी का क्या कहना, वो तो जर्सी बछड़ा है. 3. कुलदीप सेंगर पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, भला तीन बच्चों की मां के साथ कौन रेप करेगा ? ये सब बीजेपी एमएलए के खिलाफ साजिश है. 4. नाबालिग लड़के लड़कियों का स्मार्ट फोन इस्तेमाल करना गलत है. लड़कियों को अकेले नहीं घूमना चाहिए. 5. सरकारी अधिकारियों से अच्छे तो अच्छी वेश्या हैं. जो पैसे लेकर रात भर स्टेज पर नाचती हैं. लेकिन अफसर तो पैसे लेकर भी नहीं करते. वे घूस मांगे तो उन्हें घूसा मारिए.

कहीं भी धरने पर बैठ जाते हैं सुरेंद्र सिंह

बीजेपी में इन दिनों सुरेंद्र सिंह के नाम की खूब चर्चा है. पिछले ही हफ्ते काम के सिलसिले में एक मंत्री से मिलने उनके घर जा पहुंचे. वे अपने इलाके में एक अफसर को हटाना चाहते थे. मंत्री जी ने कहा ऐसा नहीं हो सकता. तो विधायक आग बबूला हो गए और बोले " आप सब ईडियट हो, आप लोगों की दवाई जनता करेगी". नौबत झगड़े की आ गयी थी. मंत्री जी ने तो अपनी सेक्युरिटी वालों को बुला लिया था. विधायक सुरेंद्र में एक और ख़ास बात है. वे कभी भी किसी बात पर कहीं भी धरने पर बैठ जाते हैं. एक बार तो बलिया में उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में आसान जमा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget