एक्सप्लोरर

भदोही विस्फोट मामले में बीजेपी विधायक का दावा- 12 हैंडग्रेनेड हुए थे बरामद

यूपी के भदोही में हुए विस्फोट के मामले में स्थानीय बीजेपी विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. जानिए आखिर उन्होंने क्या कहा है.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही के चौरी में 23 फरवरी को हुए विस्फोट मामले में भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि घटना स्थल से कुल 12 हैंडग्रेनेड बरामद किए गए थे. तीन ग्रेनेड हमने खुद एडीजी वाराणसी परिक्षेत्र पीवी रामाशास्त्री को सौंपे थे.

विधायक ने अपने दावे में साफ तौर पर कहा है कि यह सामान्य पटाखा विस्फोट नहीं एक आतंकी घटना की साजिश है. जिले में काफी संख्या में बंग्लादेशी हैं जो गलत कार्य में संलिप्त हैं, हम उनके खिलाफ अभियान चलाने जा रहे हैं. हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है.

विधायक के इस बयान के बाद भदोही जिला पुलिस प्रशासन का गला फंस गया है. अभी तक पुलिस इसे सामान्य विस्फोट होने का दावा करती रही है.

भदोही: पटाखा कारोबारी के घर हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत

विधायक ने कहा, "मलबा हटाने के लिए हमने खुद तीन जेसीबी की व्यवस्था कराई. वहां कुल 12 हैंडग्रेनेड मिले जिसमें नौ को पुलिस ने रखा था. जबकि एक व्यापारी ने हमें एक वीडियो दिखाया. उसी दौरान एडीजी वहां पहुंचे जब हमने उन्हें यह वीडियो दिखाया तो वह घबरा गए और बोले चलिए उसे लिया जाए. हमने खुद व्यापारी से तीन हैंडग्रेनेड लेकर एडीजी को सौंपे जिसके बाद वह पास खड़ी डायल-100 की गाड़ी की एक सीट पर बैठ गए और उसे छुपा दिया."

उन्होंने कहा कि भदोही पुलिस घटना पर पर्दा डालने का काम कर रही है. यह कोई सामान्य घटना नहीं, बड़ी आतंकी साजिश की तरफ इशारा करती है. रविवार को यह वीडियो विधायक की फेसबुक वाल पर भी है. उन्होंने दावा किया है कि उसमें पिन डालने का स्थान भी बना था. उसमें लालरंग की वस्तु भी लगी थी. चौरी में बड़ी संख्या में बंग्लादेश अवैध रूप से है जो असामाजिक गतिविधयों में संलिप्त हैं. हमने पुलिस अधीक्षक भदोही से इस पर कार्रवाई की मांग की है.

बरेली: शादी के कंगन बेचकर स्कूल टीचर ने पुलवामा के शहीदों को दान किए 1 लाख 38 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget