एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ये है बीजेपी का प्लान, अमित शाह खुद देखेंगे ये खास रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यूपी में बीजेपी की मंथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसके लिए पार्टी के 10 बड़े नेताओं की एक कमेटी बनाई गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और संगठन मंत्री सुनील बंसल जैसे नेताओं को इस कमेटी में रखा गया है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यूपी में बीजेपी की मंथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसके लिए पार्टी के 10 बड़े नेताओं की एक कमेटी बनाई गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, बीजेपी महासचिव भूपेन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और संगठन मंत्री सुनील बंसल जैसे नेताओं को इस कमेटी में रखा गया है. सीएम योगी, केशव प्रसाद मौर्य और सुनील बंसल को तीन तीन मंडलों की ज़िम्मेदारी दी गई है. यूपी में 18 मंडल हैं. हर मंडल के सांसद, विधायक और पार्टी नेताओं की क्लास इसी इलाक़े में लगेगी. समीक्षा बैठकों के बाद रिपोर्ट अमित शाह को भेजी जा सकती है. इसी रिपोर्ट के बाद शाह यूपी का दौरा करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने मुरादाबाद में लोकसभा संचालन समिति की मीटिंग ली. इसके बाद उन्होंने इलाक़े के सांसदों, विधायकों और संगठन के लिये काम करने वाले नेताओं से बातचीत की. 27 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बैठक होगी. लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ये है बीजेपी का प्लान, अमित शाह खुद देखेंगे ये खास रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को यहाँ की ज़िम्मेदारी दी गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे. वाराणसी से मोदी को चुनाव लड़ना है इसीलिए ख़ुद मुख्यमंत्री ने ही चुनावी तैयारी की कमान संभाल ली है. उन्हें गोरखपुर के साथ साथ मुज़फ़्फ़रनगर मंडल की भी ज़िम्मेदारी दी गई है. मुज़फ़्फ़रनगर में हुए हिंदू मुस्लिम दंगे के बाद से ही यूपी में बीजेपी की हवा बनने लगी थी. पार्टी इस माहौल को बचाए और बनाए रखने के मूड में है. मुज़फ़्फ़रनगर में बैठक 30 सितंबर को बुलाई गई है. गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में मिली हार को योगी अब तक पचा नहीं पाये हैं. यहाँ से वे लगातार 5 बार सांसद रहे. योगी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना घर बचाने की है. लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ये है बीजेपी का प्लान, अमित शाह खुद देखेंगे ये खास रिपोर्ट दो दर्जन पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराने के बाद से ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चर्चा में हैं. उन्हें आज़मगढ़, बलिया और इलाहाबाद मंडलों की ज़िम्मेदारी दी गई है. केशव शुरूआत बलिया से करेंगे, जहाँ 27 सितंबर को बैठक होनी है. इलाहाबाद के फूलपुर से ही वे 2014 में एमपी का चुनाव जीते थे लेकिन इस साल हुए उपचुनाव में केशव भी अपना घर नहीं बचा पाये. यहाँ केशव मौर्य और सुनील बंसल मिल कर पार्टी के कार्यकर्ताओं की क्लास लगायेंगे. चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी. ग़ाज़ियाबाद मंडल की ज़िम्मेदारी सुनील बंसल को मिली है. लखनऊ मंडल बड़ा है, इसमें 6 बड़े जिले आते हैं इसीलिए यहाँ की बैठक दो जगह सीतापुर और लखनऊ में होगी. यूपी मे लोकसभा की 80 सीटें हैं. सभी संसदीय क्षेत्रों के लिए अलग अलग संचालन समिति बनाई गई है. लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ये है बीजेपी का प्लान, अमित शाह खुद देखेंगे ये खास रिपोर्ट पहली बार इन समितियों के कामकाज की भी समीक्षा होगी. बीजेपी का सारा ज़ोर मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के सहारे वोटरों तक पहुँचने पर है. उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय स्कीम में फ़ायदा लेने वालों को बीजेपी का वोटर कैसे बनाया जाए. योगी सरकार के क़र्ज़ माफ़ी योजना में जिन किसानों को लाभ मिला, उनको भी अपना बनाने पर काम चल रहा है. अब तक क्या क्या हुआ है और लोकसभा चुनाव में कौन सी ज़िम्मेदारी किस तरह के नेताओं को दी जाए. इस पर लंबी चर्चा होगी. हाईपावर मंडल बैठकों को अगले दस दिनों में पूरा कर लेने को कहा गया है. मंथन मीटिंग से निकले राजनैतिक अनुभवों के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगे की रणनीति पर काम करेंगे. फिर शुरू होगा अमित शाह का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget