एक्सप्लोरर

बिहार में सियासत तेज, तीसरे मोर्चे की कवायद में पप्पू यादव ने जीतन राम मांझी और कन्हैया कुमार से की मुलाकात

पप्पू यादव के करीबियों ने बताया कि पूर्व सांसद और मांझी ने बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. पप्पू यादव ने मांझी को तीसरे मार्चे का विकल्प दिया. पार्टी दफ्तर में पप्पू यादव ने कन्हैया कुमार से भी मुलाकात की.

पटना: बिहार में विपक्षी दलों के बने महागठबंधन में शामिल दलों में तनातनी के बीच यहां तीसरे मोर्चे के कयास लगने लगे हैं. कई पार्टियों के नेताओं के हाल के दिनों में हुई मुलाकातों ने इस संभावना को बल दिया है. जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और सीपीआई नेता और बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ चुके कन्हैया कुमार से मुलाकात की और दोनों नेताओं से लंबी बात की.

पप्पू यादव के नजदीकी लोगों का कहना है कि पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की, जिसमें यादव ने मांझी को तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने का निमंत्रण दिया है. पप्पू यादव ने अपनी पार्टी के दफ्तर में कन्हैया कुमार से भी मुलाकात की. सूत्र बताते हैं कि इस मुलाकात में भी तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर चर्चा हुई. पप्पू यादव ने कहा, "अगर मांझी और कन्हैया जैसे लोग बिहार को नेतृत्व देते हैं तो वह साथ देने को तैयार हैं. अगर कांग्रेस तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करे तो बिहार में नए विकल्प की तलाश की जा सकती है."

पूर्व सांसद ने तीसरे मोर्चे के संबंध में पूछे जाने पर कहा, "मैं तो प्रारंभ से ही खाद बनने को तैयार हूं, जिससे 30 वर्षों में बर्बाद हुए बिहार में हरियाली लाई जा सके." उन्होंने कहा कि उन्हें मोर्चा आदि पर विश्वास नहीं, बल्कि वह बिहार की भलाई की बात कर रहे हैं. बिहार में जाति, धर्म और उन्माद की राजनीति बंद होनी चाहिए और केवल विकास की बात होनी चाहिए.

सूत्रों का कहना है कि पप्पू यादव बिहार में तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिश में लगे हैं. उनकी इच्छा बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व तीसरे मोर्चे के गठन की है, जिसमें वह सभी छोटे दलों को शामिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं. पप्पू यादव के करीबियों का मानना है कि इस तीसरे मोर्चे में आरजेडी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों का स्थान नहीं होगा. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर महागठबंधन में तनातनी की स्थिति बनी हुई है. मांझी ने तो महागठबंधन से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget