एक्सप्लोरर

नए साल पर बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का किया तबादला

नीतीश कुमार के करीबी आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह ने मुंगेर के एसपी का पदभार ग्रहण किया. वहीं पटना की एसएसपी गरिमा मलिक पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) बनायी गयी हैं. मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पारस नाथ को पटना बुला लिया गया है.

पटना: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार सरकार ने बुधवार को 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. पटना जिले में बाढ उपसंभाग की बहुचर्चित एएसपी लिपि सिंह ने मुंगेर के एसपी का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने गौरव मंगला की जगह ली है जिनका वैशाली ट्रांस्फर किया गया है.

लिपि सिंह उत्तर प्रदेर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह की बेटी हैं. आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं और राज्यसभा में कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता हैं. लिपि सिंह ने मोकामा के विवादास्पद विधायक अनंत सिंह के घर से स्वचालित राइफल और ग्रेनेड बरामद किये जाने में अहम भूमिका निभायी थी.

पटना की एसएसपी गरिमा मलिक पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) बनायी गयी हैं. उनकी जगह उपेंद्र शर्मा ने ली है, जो फिलहाल पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक हैं. एडीजी (कानून व्यवस्था) अमित कुमार से रेलवे का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है. यह प्रभार अब मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार दारद को दिया गया है. दारद दरभंगा में पदस्थापित हैं.

बजट, अपील, कल्याण और बिहार मिलिट्री पुलिस के अतिरिक्त प्रभार को संभालने के लिए मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पारस नाथ को गया से पटना बुला लिया गया है. सीआईडी के आईजी अजिताभ को दरभंगा भेजा गया है जबकि विशेष निगरानी का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस महानिरीक्षक (मद्यनिषेध) रत्न संजय कटियार की जगह अमृत राज ने ली है, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. कटियार ने पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी एवं कमजोर तबके) का पदभार संभाला है. इसी तरह और कई तबादले किये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget