एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें: चुनाव परिणाम से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं

नई दिल्ली:  बीजेपी ने यूपी चुनाव में भारी बहुमत हासिल कर जीत का परचम तो फहरा दिया है. लेकिन सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस अब तक बना हुआ है. बीजेपी में 6 नाम हैं जो सीएम पद की रेस में बने हुए हैं. सबसे आगे केशव प्रसाद मौर्य और मनोज सिन्हा चल रहे हैं.

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति का भविष्य बदल दिया है. आने वाले समय की राजनीति ने सबके लिए नए रास्ते तय कर दिए हैं. 17238785_1728040914153508_871908660_n 17270079_1728042857486647_693261728_n 17274169_1728040917486841_1603143903_n

Assembly Election Results Live Updates-

यूपी में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-403, बीजेपी-324, सपा-कांग्रेस-55, बीएसपी- 19, अन्य-5

पंजाब में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-117, बीजेपी-अकाली-18, कांग्रेस- 77, आप-22 , अन्य-0

उत्तराखंड में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-70, बीजेपी- 57, कांग्रेस-11 , अन्य-2

गोवा में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-38 , बीजेपी-13 , कांग्रेस-17 , अन्य-0

मणिपुर में कौन आगे कौन पीछे-

रूझान-58, बीजेपी-23 , कांग्रेस-22, अन्य-11

LIVE UPDATES:

  • यूपी में सत्ता मिलने के बाद बीजेपी में सीएम पद की रेस तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक रेस में सबसे आगे यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम आगे चल रहा है. दोनों में किसके नाम पर तय होगा ये कल बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद ही पता चलेगा.
  • चुनाव आयोग ने मायावती के आरोपों का जवाब दिया, ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को नकारा
  • यूपी के सीएम अखिलेश यादव का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने मंजूर किया इस्तीफा, नया सीएम बनने तक कार्यभार संभाले रहेंगे
  • अखिलेश यादव ने कहा- जब तक कोई हमसे अच्छा काम नहीं करेगा, हमारा काम बोलेगा.
  • अखिलेश यादव ने कहा- सीएम मैं हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मैं हूं. पहले हार की समीक्षा करूंगा फिर जिम्मेदारी की बात.
  • अखिलेश यादव ने कहा- हम देखना चाहते हैं कि समाजवादी से अच्छा काम नई सरकार कैसे करती है.
  • अखिलेश यादव ने कहा- लूट और डकैती में कौन सा प्रदेश सबसे आगे बीजेपी को ये बताना चाहिए.
  • अखिलेश यादव ने कहा- अगर प्रधानमंत्री जी ने कहा है तो मुझे लगता है किसानों का कर्जा जरूर माफ होगा.
  • अखिलेश यादव ने कहा- कभी-कभी समझाने से नहीं बहकाने से वोट मिलते हैं, कैबिनेट के फैसलों का इंतजार करिए.
  • अखिलेश यादव ने कहा- मायावती जी ने ईवीएम पर अगर सवाल उठाया है तो सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए.
  • अखिलेश यादव ने कहा- मुझे लगता है कि जो नई सरकार आएगी वो हमारी सरकार से अच्छा काम करेगी.
  • चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की.
  • मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी रीता बहुगुणा जोशी से 33 हजार वोटों से हार गई हैं
  • लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्वाति सिंह ने जीत दर्ज की. जीत दर्ज करने के बाद स्वाति सिंह समर्थकों और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, ''उत्तराखंड की जीत बेहद खास है. देवभूमि के लोगों का आभार. मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा पूरी तत्परता और कमर्ठता से लोगों की सेवा करेगी.'' यहां पढ़ें: चुनाव परिणाम से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
  • प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''मैं उत्तर प्रदेश की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं. भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है. काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं. काशी के लोगों को शत-शत नमन.''
  • यूपी, उत्तराखंड में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद दिया है.
  • सीएम के सवाल पर अमित शाह ने कहा, ''कल यहां बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे. उसकी बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम पर फैसला लिया जाएगा.''
  • अमित शाह ने कहा, ''अमेठी और रायबरेली में बीजेपी 10 में से 6 सीटें जीत रही हैं, ये हमारे लिए आनंद का विषय है. मायावती जी के ईवीएम को लेकर लगाए आरोप पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. हिन्दू-मुस्लिम से बाहर निकलिए, मददाता सिर्फ मतदाता होता है'' यहां पढ़ें: चुनाव परिणाम से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
  • अमित शाह ने कहा, ''उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता को लंबे समय की बदहाली से बाहर लाना है. 2014 के बाद जनता ने जो जिम्मेदारियां दीं इस जीत के बाद वो जिम्मेदारी और बढ़ीं हैं.''
  • अमित शाह ने कहा, ''हमारे विरोधियों को भी ये स्वीकार करना पड़ेगा कि आजादी के बाद मोदी जी सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं. ये विजय देश की राजनीति से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करेगी.''
  • नतीजों के बाद मीडिया से बात करने आए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''जो नतीजे आए हैं वो उत्साहवर्धक और आनंदित करने वाले हैं. पांचों राज्यों के नतीजे देश को नई दिशा देने वाले हैं. ये नरेंद्र मोदी की जीत है और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की जीत है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget