By: एजेंसी | Updated at : 07 Jul 2018 07:16 AM (IST)
बिहारशरीफ: नालंदा जिले में एक भीड़ ने हत्या के एक आरोपी को मकान की पहली मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया. जिस वह गंभीर रूप से घायल हो गया. भीड़ ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब उसे पता चला कि बालकनी से फेंके गए शख्स ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं , भीड़ ने हिंसा भी की जिसमें 11 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि भीड़ ने उसी बालकनी से एक पुलिसकर्मी को भी धकेल दिया, जो उस व्यक्ति को बचाने गया था. स्थानीय महलपार इलाके में हुई हिंसा में छह पत्रकार भी जख्मी हो गए.
एसपी ने कहा कि यह घटना, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, उस वक्त हुई जब 28 साल के दिवाकर कुमार की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी एक मकान में छुपा हुआ था और फिर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.
#WATCH: Man being thrown off a balcony in Nalanda's Bihar Sharif by group of people. The man, a murder accused, has been admitted to hospital. Locals had vandalised the area when he had attempted to escape after committing the murder. 9 people arrested in this connection. #Bihar pic.twitter.com/Kz49XL3ZOb
— ANI (@ANI) July 6, 2018
भीड़ में शामिन लोगों ने आरोपी की पिटाई की और मकान की पहली मंजिल की बालकनी से उसे फेंक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने कहा कि एक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी बालकनी से धकेल दिया गया और वह भी जख्मी है.
भीड़ ने मकान में तोड़फोड़ भी की और कम से कम छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया. एसपी ने बताया कि डिप्टी एसपी रैंक के दो अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिसकर्मी पथराव कर रहे स्थानीय लोगों के साथ हुई झड़प में जख्मी हो गए.
पोरिका ने बताया कि इस सिलसिले में नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि हालात अब काबू में हैं.
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल