News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

गोरखपुर: वीडीओ की परीक्षा में सॉल्‍वर गिरफ्तार, STF की मुस्‍तैदी से हड़कंप

STF टीम ने गोरखपुर के एक सेंटर पर जांच के दौरान एक सॉल्‍वर को गिरफ्तार किया. STF ने 22 और 23 दिसंबर को दो भाग में होने वाली परीक्षा में सुबह की शिफ्ट में सॉल्‍वर को गिरफ्तार किया.

Share:

गोरखपुरः उत्‍तर प्रदेश में चल रही दो दिवसीय 'VDO' की परीक्षा में सॉल्‍वर गैंग के सक्रिय होने की सूचना के बाद से STF ने अपना जाल बिछा रखा है. सॉल्‍वरों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम परीक्षा के दौरान कड़ी जांच कर रही है. दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन STF को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने गोरखपुर के एक सेंटर पर जांच के दौरान एक सॉल्‍वर को गिरफ्तार किया है.

गोरखपुर STF ने 22 और 23 दिसंबर को दो भाग में होने वाली परीक्षा में सुबह की शिफ्ट में एक सॉल्‍वर को गिरफ्तार किया है. STF जब शाहपुर इलाके के धरमपुर में विमल माण्‍टेंसरी गर्ल्‍स इंटर कालेज पर पहुंची, तो वहां आजमगढ़ के मोलानीपुर मुताकल्‍लीपुर के रहने वाले अभ्‍यर्थी विकास कुमार पुत्र दयाराम भास्‍कर की जगह परीक्षा दे रहे माधोपुर पटना बिहार के रहने वाले मनीष कुमार को रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया. STF के आल‍ाधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. पूरे गैंग को पकड़ने के लिए STF की कई टीम रवाना कर दी गई है.

'ऑफर' मिला तो चाचा शिवपाल SP-BSP गठबंधन में जरूर शामिल होंगे- अपर्णा यादव STF की पूछताछ में सॉल्‍वर मनीष कुमार ने बताया है कि वो आजमगढ़ के रहने वाले विकास कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा था. STF उससे आगे की पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि उसके गैंग का जाल कहां तक फैला हुआ है. यूपी में यूपीएसएसएससी की ओर से ग्राम्‍य विकास अधिकारी, ग्राम्‍य पंचायत अधिकारी और समाज कल्‍याण पर्यवेक्षक प्रतियोगात्‍मक परीक्षा 2018 का आयोजन किया गया है.

ये परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोहपर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई है. इस परीक्षा में 23,016 अभ्‍यर्थी अलग-अलग परीक्षा केन्‍द्रों पर सम्मिलित होंगे. योगी सरकार की सख्‍ती के बाद से ही विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ को रोकने के लिए काफी सख्‍ती बरती जा रही है.

VIDEO: Exclusive: 23 साल बाद रिहा हुआ तंदूर कांड का दोषी सुशील शर्मा, बोला- आवेश में आकर अपराध हो गया

Published at : 22 Dec 2018 04:17 PM (IST) Tags: stf Gorakhpur
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी

यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी

यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप

यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप

CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'

CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'

CM योगी का ऐलान, UP के हर जिले में बनेगा 'सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन'

CM योगी का ऐलान, UP के हर जिले में बनेगा 'सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन'

टॉप स्टोरीज

सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'

सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'

टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'

दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'