एक्सप्लोरर

हरदोई के सुधार गृह से 'गायब' हुईं 19 महिलाएं, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

यूपी के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है जो व्यवस्था की पोल तो खोलता ही है, कई सवाल भी खड़े करता है. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में बालिका गृहों की चेकिंग की गई. हरदोई के जिलाधिकारी भी चेकिंग के लिए पहुंचे और उन्होंने जो देखा वो चौंकाने वाला था.

हरदोई: देश भर में गूंज रहे देवरिया कांड के बीच यूपी के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है जो व्यवस्था की पोल तो खोलता ही है, कई सवाल भी खड़े करता है. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में बालिका गृहों की चेकिंग की गई. हरदोई के जिलाधिकारी भी चेकिंग के लिए पहुंचे और उन्होंने जो देखा वो चौंकाने वाला था. जिलाधिकारी पुलकित खरे शासन के निर्देश पर सोमवार को बेनीगंज स्थित सुधार गृह पहुंचे थे. रजिस्टर देखा तो 21 महिलाओं के नाम दर्ज थे लेकिन मौके पर केवल दो महिलाएं मौजूद थीं. उन्होंने संचालिका से पूछा तो बताया गया कि सभी महिलाएं आस पास ही गई हैं और लौटने वाली हैं. इस पर जिलाधिकारी को शक हो गया, वे आशंका से भर गए. एक दिन पहले ही देवरिया कांड हुआ था. 19 महिलाएं कहां गईं ये सवाल अब उनके सामने था. जांच शुरू हुई तो एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने व्यवस्था और सुधार गृह पर सवाल खड़े कर दिए. हरदोई के सुधार गृह से 'गायब' हुईं 19 महिलाएं, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई जिलाधिकारी पुलकित खरे बताते हैं, "इन लोगों ने आस-पास की महिलाओं के नाम रजिस्टर में दर्ज किए हुए थे. जब कोई जांच होती तो ये इन महिलाओं को बुला लेते थे. ये सारा फर्जीवाड़ा अनुदान के लिए किया जा रहा था." संचालिका और अधीक्षिका ने जिलाधिकारी को बताया था कि महिलाएं मंदिर और अस्पताल गई हैं. मंगलवार को जांच करने के दौरान भी इन लोगों का जवाब यही था. मौके पर 13 महिलाएं भी थीं लेकिन डरी हुई थीं और कुछ तो रो भी रही थीं. एक किशोरी राधा ने बताया कि उसे एक घंटे के लिए सुधारगृह की सहायिका नीरू तिवारी ने यहां बुलाया था लेकिन काफी वक्त हो चुका है और वो घर जाना चाहती थी. उसने साफ कहा कि वो यहां नहीं रहती वो तो नीरू तिवारी के कहने पर आई है. हरदोई के सुधार गृह से 'गायब' हुईं 19 महिलाएं, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई मुन्नी नाम की एक महिला ने बताया कि उसे भी एक घंटे के लिए बुलाया गया था. उसे कहा गया था कि कोई जरूरी काम है. लेकिन अब यहां पुलिस है और जांच हो रही है. उन्होंने भी साफ कहा कि वे यहां नहीं रहती हैं. संचालिका आरती ने मीडिया से कहा,"13 महिलाएं मौके पर हैं, कुछ महिलाएं काम से गई हुई हैं. हमने कोई गलत काम नहीं किया है. जांच से सब साफ हो जाएगा." सहायिका नीरू तिवारी ने कहा,"12 महिलाएं मौके पर हैं. कल महिलाएं मेरे साथ गई थीं. कल क्या हुआ मुझे नहीं पता, मैं मौजूद नहीं थी." जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा,"ये साफ है कि ये सब गोरखधंधा अनुदान के लिए किया जा रहा था. मैंने रिपोर्ट शासन को भेज दी है. इनके अनुदान पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं, पूर्व में जारी किए गए अनुदान की भी जांच के लिए कहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget