By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 12 Jun 2018 10:38 AM (IST)
नई दिल्ली: इस समय सोशल मीडिया में धार्मिक नगरी चित्रकूट का एक कलाकार छाया हुआ है जिसकी बनाई हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मूर्तिया इस समय चर्चा में हैं. ये वही मूर्तियां हैं जिन्हें बीते 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने उन्हे तोहफे में दी थी.लेकिन मोदी और योगी की मूर्तियां बनाने वाला यह युवा कलाकार आर्थिक तंगहाली के चलते इलाज के अभाव में लीवर की घातक बीमारी से पिछले 26 वर्षों से जूझ रहा है.

4 वर्ष की उम्र से पेंटिंग कर रहे हैं पवन कुमार चित्रकूट के पुरानी बाजार मोहल्ले में रहने वाला ये युवा कलाकार पवन कुमार साहू है. जिसने लगभग 4 वर्ष की उम्र से पेंटिंग शुरू कर दी थी और उसकी कला में लगातार रुचि बढ़ती गयी और बड़े होकर उसने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्विद्यालय से मास्टर आफ फाइन आर्ट का कोर्स भी कर लिया और पेन्टिंग के साथ मूर्तिया भी बनाने लगा उसके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों के लिए उसे कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है ,लेकिन हाल ही में उसके द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख़्यमंत्री योगी की बनाई गई मूर्तियां इस समय सोशल मीडिया में चर्चा में है. क्योंकि ये वही मूर्तिया हैं जिन्हें यूपी के भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल ने योगी के जन्मदिन पर उन्हें भेंट की थीं.

प्रधानमंत्री मोदी और योगी को खून से खत लिख मांगी थी मदद लेकिन इन मूर्तियों के बनाने के पीछे की कहानी शायद कोई नहीं जानता,जी हां कलाकार 26 वर्षों से लीवर की भीषण बीमारी से ग्रसित है जिसका इलाज pgi लखनऊ में चल रहा है और डॉक्टरों ने लीवर की स्प्लीट (तिल्ली)प्रत्यारोपण की सलाह दी है लेकिन 5500 रुपए में एडहॉक पर टीचर की नौकरी करने वाले पवन इसका ख़र्चा उठा पाने में असमर्थ है जिसके लिए उसने प्रधानमंत्री मोदी और योगी को कई खत खून से लिखकर मदद मांगी लेकिन अभी तक सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी.

सुनील बंसल ने सीएम योगी को तोहफे में दी थी पवन की बनाई मूर्तियां फिर एक क्षेत्रीय बीजेपी नेता की मदद से पवन की मुलाकात संगठन मंत्री सुनील बंसल से हुई जिन्हें पवन ने अपनी समस्या बताई और योगी से मिलने की इच्छा जताई,लेकिन बंसल जी ने यह कह कर पवन को भेज दिया कि वह अपनी कलाकारी के माध्यम से कुछ यूनिक बनाए जिसके बाद पवन ने उन्हें मोदी और योगी की मूर्तियां बनाकर दी,बंसल जी ने वही मूर्तियां योगी को उनके जन्मदिन पर भेंट की और योगी उस उपहार से खुश भी हुए. लेकिन क्या पवन को उसकी बेजोड़ कलाकृति के एवज में उसे उसका इलाज कराकर योगी उसे रिटर्न गिफ्ट देंगे ये तो आने वाला समय बताएगा.
योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
'जनता का आशीर्वाद...', जोधपुर में BJP की जीत के बाद बोले मंत्री शेखावत
रामपुरः 'इलाज के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी', CMS का निर्देश
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना