By: एबीपी न्यूज | Updated at : 11 Jun 2018 11:58 AM (IST)
नई दिल्ली: लखनऊ में शिवपाल यादव के समर्थकों ने सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है. शिवपाल यादव इस मोर्चे के चीफ होंगे. डॉ. मरगूब त्यागी ने इस मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फरहत हसन खान का नाम आगे बढ़ाया है.
उन्होंने कहा कि इस मोर्चे के तहत सभी धर्मनिरपेक्ष लोगों और पार्टियों को जोड़ने का हमारा प्रयास होगा. आज हम लोगों ने श्री प्रधान को राज्य अध्यक्ष के रूप में नामित किया है. आने वाले दो दिनों में हम यूपी स्टेट कमिटी की भी घोंषणा कर देंगे. इस मोर्चे के तहत हम यूपी को 4 जोन में बांटेंगे. हर जोन का एक इंचार्ज होगा. जिम्मेदारियों देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आने वाले 2 से 3 दिनों सब व्यवस्थित हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि मैं और शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी में हैं. हमने सभी धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एकजुट करने के लिए इस मोर्चा का गठन किया है. निकट भविष्य में ये मोर्चा एक पार्टी का रूप लेगा और चुनाव भी लड़ेगा. फिलहाल समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए ये एक मोर्चे के रूप में है.
बता दें कि पिछले साल इटावा में अपने बहनोई अजंट सिंह के घर पर मुलायम के साथ बैठक के बाद शिवपाल ने कहा था, ‘‘सामाजिक न्याय के लिये सेक्युलर मोर्चा बनेगा और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.’’ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चाचा शिवपाल द्वारा ‘सेक्युलर मोर्चा’ गठित किये जाने के सवाल पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर सेक्युलर मोर्चा बनता है तो अच्छी बात है.
आपको बता दें कि एसपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल ने पिछले दिनों कहा था कि अखिलेश अपने वादे के मुताबिक मुलायम को पार्टी अध्यक्ष पद सौंपें. अगर अखिलेश ऐसा नहीं करते हैं तो वह अलग ‘सेक्युलर मोर्चा’ बनाएंगे.
जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें
नितिन नवीन पर चढ़ा होली का रंग, पटना में खेल रहे थे रंग-गुलाल… आई राज्यसभा जाने की खुशखबरी
बिहार: निशांत की सियासी एंट्री पर RJD का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार जी का पुत्र…'
CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'मैं ईरान पर हमले की निंदा करता हूं लेकिन...'
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे बोले, 'ऐसे वक्त में मनमोहन सिंह की याद आती है, जिन्होंने...'
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल