By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 08 Jun 2018 06:26 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिये व्यापक कार्य योजना जल्द से जल्द बनाकर पेश करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक में इस आशय के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टिकोण से गढ़मुक्तेश्वर का विकास कराने के लिए मेला क्षेत्र को विकसित किया जाए.मेला क्षेत्र को विकसित करने के लिये सम्बन्धित क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट घोषित कराने के साथ-साथ विकासशील कार्य योजना बनायी जाए.
उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए. साथ ही गंगा नदी के घाटों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराकर स्थायी घाट बनवाए जाएं. इसके अलावा गंगा नदी पर आने वाले तीर्थ-यात्रियों के लिए पूजा स्थल के लिए भी पर्याप्त स्थान चिन्हित कर आवश्यकतानुसार विकसित कराया जाए.
बाते दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी भगवान शिव और कृष्ण के लिए भी महत्वपूर्ण रही है. यहां का विकास हरिद्वार की तर्ज पर किया जाएगा. यहां लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को मानचित्र पर लाने की प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि अन्य धार्मिक स्थलों की तरह गढ़मुक्तेश्वर को भी 24 घंटे बिजली मिलेगी.योगी वन महोत्सव और गंगा पूजन, पुस्तक वितरण कार्यक्रम और जनसभा में भाग लेने हेलीकाप्टर से गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे थे
मुंडका-पीरागढ़ी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, भारी वाहनों को मिलेगा सीधा बाईपास
'ओवैसी कह नहीं पा रहे हैं लेकिन...', प्रमोद कृष्णम ने बताया क्या चाहते हैं AIMIM चीफ
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
डेयरी बिजनेस शुरू कर रहे हैं? पशु खरीदने से पहले जानें ये बातें