News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सीएम योगी के 46वें जन्मदिन के मौके पर बना 46 किलो का लड्डू

व्‍यापारियों ने 46 किलो का लड्डू प्रसाद के तौर पर उनकी तस्‍वीर पर चढ़ाकर उनके दीर्घायु की कामना की. इस अवसर पर भगवा रंग के गुब्‍बारे सजाए गए और लंगर में गरीबों और आम नागरिकों को प्रसाद भी वितरण किया गया.

Share:

लखनऊ: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 46वें जन्‍मदिन पर गोरखपुर के योगी समर्थकों में खुशी दिखाई दे रही है. व्‍यापारियों के साथ बीजेपी के पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने भी उत्‍साह के साथ उनके जन्‍मदिन की पूर्व संध्‍या पर भगवा केक काटकर खुशियां मनाईं. वहीं व्‍यापारियों ने 46 किलो का लड्डू प्रसाद के तौर पर उनकी तस्‍वीर पर चढ़ाकर उनके दीर्घायु की कामना की. इस अवसर पर भगवा रंग के गुब्‍बारे सजाए गए और लंगर में गरीबों और आम नागरिकों को प्रसाद भी वितरण किया गया.

व्यापारियों ने बनवाया 46 किलो का लड्डू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल यानी 5 जून को 46 वां जन्मदिन है. उनका जन्‍म वर्ष 1972 में उत्‍तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था. हालांकि योगी होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं. लेकिन, इस बार उनके समर्थकों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज गोरखपुर में रेती चौराहे पर व्यापारियों ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर 46 किलो का लड्डू बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तस्वीर पर चढ़ाया गया.

भगवा रंग के गुब्बारों से सजाया गया रेती चौक इसके बाद व्‍यापारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया. वहीं व्यापारियों ने इस अवसर पर पूरे चौराहे को भगवा रंग के गुब्बारों से सजाया गया. इस कार्यक्रम में भगवा केक भी काटा गया. इस दौरान गरीबों के साथ आम नागरिकों के लिए शर्बत और लंगर की व्यवस्था भी की गई थी. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए. ढोल नगाड़ों के बीच योगी समर्थकों ने उनकी तस्वीर को तिलक लगाया और 46 किलो के लड्डू को जनता के बीच में बांटा गया.

सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लंबी उम्र की कामना 

सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लंबी उम्र की कामना की और उनके कार्य कुशलता की सराहना करते हुए भविष्य में भी उनको और आगे जाने की मंगल कामना की. व्यापारी नेता रवि चौरसिया ने बताया कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46 वां जन्मदिन है. जिस के उपलक्ष में हम 46 किलो का लड्डू पूज्य महाराज जी के तस्वीर को भेंट करना चाहते हैं. उसी उपलक्ष में हम सहभोज गरीबों को खाना खिलाने का काम रेती रोड पर महाराज जी के जन्मदिन के उपलक्ष में सप्रेम भेंट कर रहे हैं.

योगी के 46वें जन्मदिन पर बना 46 किलो का लड्डू व्यापारी संतोष मौर्य ने बताया कि आज हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर हमेशा की तरह इस साल भी यहां के व्यापारी मिल-जुलकर लंगर का आयोजन सहभोज के रूप में मना रहे हैं. हमारे कार्यकर्ता और व्यापारी काफी उत्साहित हैं. हम लोगों ने 46 किलो का लड्डू क्योंकि महाराज जी 46 वर्ष के हो गए हैं, सप्रेम भेंट किया गया है. जिसे प्रसाद के रूप में सभी को बांटा जाएगा.

हिंदू एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है योगी का जन्मदिन व्यापारी नेता वरुण चौरसिया ने बताया कि विशाल हिंदू समाज को ध्यान में रखते हुए हिंदू एकता दिवस के रूप में यह कार्यक्रम मना रहे हैं. गोरक्षपीठ के जबसे उत्तराधिकारी योगी हुए हैं, तब से आज तक गोरक्षपीठ का सामाजिक समरसता और समानता को ध्यान में रखकर हम यह उत्सव के रूप में मना रहे हैं.

विशाल हिंदू समाज एकत्रित होकर अपने समाज को आगे बढ़ाने हम सभी का नेतृत्व पूज्य योगी आदित्यनाथ जी करें उसी के उपलक्ष के पूर्व संध्या पर हम 46 किलो का लड्डू बनाकर आम जनता में वितरित करेंगे. जिससे सामान समरसता का प्रचार-प्रसार होगा माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था, कल वे 46 वर्ष के हो जाएंगे. 46 वर्ष के होने के उपलक्ष में 46 किलो का लड्डू बनाकर हम आम जनता में यह प्रसाद के रूप में वितरित करेंगे और मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करेंगे.

योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद ये पहला मौका है कि व्‍यापारियों ने उनके जन्‍मदिन को भी भगवामय कर दिया है. ऐसे में 2019 की जीत के लिए वे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और बाजेपी के साथ कितने दमखम के साथ खड़े होते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Published at : 04 Jun 2018 10:06 PM (IST) Tags: UP CM Yogi Adityanath UP news BJP ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार

CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

टॉप स्टोरीज

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा-  थोड़ी तो इंसानियत...

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी