News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी: 80% छात्र हुए फेल, प्रदर्शन कर लगाया मनमानी का आरोप

इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. हालांकि प्रशासन ने आश्वासन देते हुए जाम को खुलवा दिया. आरोप यह भी है कि शिक्षकों द्वारा उन्हें जबरन फेल किया गया है. जिसमें करीब 80 प्रतिशत छात्र प्रभावित हुए हैं.

Share:

झांसी: चोरी और सीनाजोरी की कहावत तो आपने सुनी होगी. ऐसा ही कुछ झांसी में देखने को मिला. दरअसल हाल ही में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें सिर्फ 20 फीसदी छात्र ही सफल हो पाए. छात्रों ने यूनिवर्सिटी पर मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया.जाम लगाने वालों में छात्राएं भी शामिल थीं. इससे शहर के यातायात ठप हो गया.

यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. हालांकि प्रशासन ने आश्वासन देते हुए जाम को खुलवा दिया. आरोप यह भी है कि शिक्षकों द्वारा उन्हें जबरन फेल किया गया है. जिसमें करीब 80 प्रतिशत छात्र प्रभावित हुए हैं. छात्रों ने पहले तो यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर धरना किया. इसके बाद चौराहे पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. कुछ छात्रों ने कलेक्टरेट में भी प्रदर्शन किया. छात्रों ने डीएम को ज्ञापन देकर कॉपी दोबारा चेक कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

छात्रों ने लगाए हैं ये आरोप इस मामले पर अतिरिक्त सिटि मैजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा हुई है जिसमें बीए के छात्रों का कहना है परीक्षा के दौरान कुछ विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया है जबकि वह कॉलेज आए थे. इसके अलावा कुछ छात्र पास है लेकिन उनकी मार्कशीट में उन्हें फेल दिखाया गया है. इसमें वीसी से बात करके समस्या का निदान किया जाएगा.

रजिस्ट्रार का कहना है रजिस्ट्रार सीबी तिवारी ने बताया कि पिछली साल यूनिवर्सिटी का रिजल्ट 60 फीसदी रहा था. लेकिन इस साल 20 फीसदी रहा.

Published at : 04 Jun 2018 05:16 PM (IST) Tags: jhansi UP news ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला

वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां

छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया

टॉप स्टोरीज

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'

'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग

'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी