News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कैराना की जनता ने भ्रष्ट और तानाशाही की राजनीति को धूल चटाई : अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर के उपचुनावों में जनता ने लोकतांत्रिक ताकतों को जीत दिलाई जबकि भ्रष्ट और तानाशाही की राजनीति को धूल चटाई.

Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वह युवाओं को गुमराह कर रही है और विकास के रास्ते में रोड़े अटका रही है.अखिलेश ने युवा पीढ़ी को ईमानदारी और मेहनत के रास्ते पर चलकर ऊंचाई पर पहुंचने की सीख देते हुए आगाह किया कि उन्हें जाति धर्म के झगड़े में नहीं उलझना है. 'सत्ता में बैठे लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं और विकास के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं. वे समाज को आगे ले जाने के बजाय पीछे की ओर ले जा रहे हैं.'

नई पीढ़ी को अब अपना रास्ता स्वयं तय करना होगा उन्होंने यहां एक स्कूल द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में कहा कि आज दुनिया एक बाजार बन गई है. सूचना क्रांति से कोई चीज ढकी-छुपी नहीं रह सकती है. इस समय विचार और विकास का भी संक्रमण काल है. अंध विश्वास से बचना है. युवाओं को अंधेरे रास्ते में ढकेला जा रहा है. उनमें हताशा है, आक्रोश है. उनके साथ सत्ताधारी दल का रवैया भेदभाव पूर्ण है. नई पीढ़ी को अब अपना रास्ता स्वयं तय करना होगा. उन्हें समय का सदुपयोग करना सीखना होगा.

वादे निभाने में विफल रही बीजेपी

उन्होंने कहा कि अब सूचना प्रौद्योगिकी से परिवर्तन आएगा. समाजवादी सरकार में इसीलिए लैपटॉप बांटा गया क्योंकि इसकी जरूरत थी. तब भी कुछ लोगों ने इस पर आक्षेप किए थे. हमने 18 लाख लैपटॉप बांटे. बीजेपी सरकार ने भी लैपटॉप बांटने का वादा किया था पर कुछ नहीं किया. दिल्ली के पांच और उत्तर प्रदेश के दो बजट निकल गए, बीजेपी वादे निभाने में विफल रही. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गोमती रिवरफ्रंट बना, एंटी रोमियों स्क्वायड नहीं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने समाजवादी सरकार की गरीबों के हित की योजनाएं बंद कर दी. नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार और घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट कर दी. नौजवानों को रोजगार नहीं है.

विकास के नाम पर भ्रम और झूठ फैलाया जा रहा है सपा मुखिया ने कहा कि देश में विकास के नाम पर भ्रम और झूठ फैलाया जा रहा है. जब मोबाइल के सारे उपकरण चीन से आ रहे हैं तो यहां बन क्या रहा है? यहां तो बस पुर्जे जोड़ने का काम हो रहा है. समाजवादी सरकार में मेडिकल कालेज बने, इटावा में लायन सफारी बना. बीजेपी राज में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप के नाम पर झूठा प्रचार किया गया. अफवाहों से काम नहीं चलता है.

जनता ने भ्रष्ट और तानाशाही की राजनीति को धूल चटाई अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का तरीका बदले की भावना से काम करना है जबकि समाजवादी किसी दूसरे से नफरत करने के पक्ष में नहीं हैं. हम सामाजिक सौहार्द्र और परस्पर सहयोग के पक्षधर हैं. गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर के उपचुनावों में जनता ने लोकतांत्रिक ताकतों को जीत दिलाई जबकि भ्रष्ट और तानाशाही की राजनीति को धूल चटाई.

Published at : 03 Jun 2018 08:35 AM (IST) Tags: BJP Government uttar Pradesh ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब

टॉप स्टोरीज

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार