News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

किसानों का एलान, 1-10 जून तक नहीं करेंगे दूध, सब्जी, अनाज की आपूर्ति

किसानों को गन्ने का भी सही मूल्य नहीं मिल रहा है. फिर तो बंद ही विकल्प बचता है. ऐसे में किसान एक जून से 10 जून तक दूध, स​ब्जी और अनाज शहरों में नहीं बेचेंगे.

Share:
लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन के एक गुट से संबद्ध संभल के किसानों ने ऐलान किया है कि वे एक जून से दस जून तक शहरों को दूध, सब्जी और अनाज की आपूर्ति रोक देंगे.संगठन के पदाधिकारी संजय त्यागी ने आज भदरौला गांव में एक पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि दूध और टमाटर काफी कम कीमत पर बिक रहे हैं. किसानों को गन्ने का भी सही मूल्य नहीं मिल रहा है. फिर तो बंद ही विकल्प बचता है. ऐसे में किसान एक जून से 10 जून तक दूध, स​ब्जी और अनाज शहरों में नहीं बेचेंगे. इस बीच राष्ट्रीय किसान मंच ने उक्त घोषणा से खुद को असंबद्ध बताया है.मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने लखनऊ में बताया कि बंद का लखनऊ एवं आसपास के​ जिलों में कोई असर नहीं हुआ. हमारा मानना है कि किसानों से उनके उत्पाद फेंकने के लिए कहने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि उन्होंने फसल उगाने में कड़ी मेहनत की है. बता दें कि देशभर के किसानों ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राष्ट्रीय किसान महासंघ ने केन्द्र सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के विरोध में देश भर में आज से 10 जून तक सब्जियों, अनाजों और दूध जैसे कृषि उत्पादों की आपूर्ति नहीं करने को कहा है. आज मध्य प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों ने सड़कों पर दूध बहा दिए. फसल की सही कीमत नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने पंजाब के फरीदकोट में सड़क पर फल और सब्जियां फेंकी. किसानों के आंदोलन से मच सकता है हाहाकार महासंघ का दावा है कि देश के लगभग 22 राज्यों के 130 संगठनों ने इसका समर्थन दिया है. अगर ऐसा हुआ तो इससे खाने-पीने की चीजों के दामों में जबर्दस्त उछाल आ सकता है और इससे हाहाकार मच सकता है. महासंघ का कहना है कि किसान पूरे देश में 1 जून से 10 जून तक अनाजों, सब्जियों और दूध जैसे उत्पादों को गांवों से शहरों में भेजना बंद कर देंगे.
Published at : 01 Jun 2018 07:05 PM (IST) Tags: Sambhal UP news Lucknow Protest Farmer ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, परिजनों से की मुलाकात

अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, परिजनों से की मुलाकात

सोन नदी के बंटवारे का विवाद खत्म! बिहार-झारखंड में आज समझौता

सोन नदी के बंटवारे का विवाद खत्म! बिहार-झारखंड में आज समझौता

दिव्या मित्तल ही नहीं, 2017 से अबतक ये 13 IAS छोड़ चुके हैं नौकरी, पढ़ें नाम

दिव्या मित्तल ही नहीं, 2017 से अबतक ये 13 IAS छोड़ चुके हैं नौकरी, पढ़ें नाम

तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, 'मुझे तत्काल…'

तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, 'मुझे तत्काल…'

प्रयागराज में गंगा का रौद्र रूप, बंधवा हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचा पानी

प्रयागराज में गंगा का रौद्र रूप, बंधवा हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचा पानी

टॉप स्टोरीज

'भारत' में सोनाली कुलकर्णी क्यों बनी थीं 9 साल बड़े सलमान खान की मां? एक्ट्रेस बोलीं- 'बहुत अच्छी फीस मिली थी',

'भारत' में  सोनाली कुलकर्णी क्यों बनी थीं 9 साल बड़े सलमान खान की मां? एक्ट्रेस बोलीं- 'बहुत अच्छी फीस मिली थी',

‘अगर हिंदू जागेंगे तो...’, टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा मैसेज

‘अगर हिंदू जागेंगे तो...’, टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा मैसेज

तेज प्रताप को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस! मंत्री संजय सिंह बेहद नाराज

तेज प्रताप को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस! मंत्री संजय सिंह बेहद नाराज

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा 'शैतान', कई राज्यों पर आएगी 'आफत', अल नीनो का भी खतरा

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा 'शैतान', कई राज्यों पर आएगी 'आफत', अल नीनो का भी खतरा