By: ABP News Bureau | Updated at : 05 Nov 2016 06:24 PM (IST)
इलाहाबाद: एक बार फिर एबीपी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है. एबीपी न्यूज़ पर इलाहाबाद की चर्चित रेडियो जॉकी निधि द्वारा छेड़खानी की वजह से नौकरी छोड़ने का एलान करने की खबर दिखाए जाने के बाद यूपी के डीजीपी ने इस मामले में दखल दिया है.



एबीपी न्यूज़ का ख़ास तौर पर शुक्रिया
डीजीपी जावेद अहमद ने ट्वीट कर निधि के मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई किये जाने और इलाहाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर शहर को लड़कियों के लिए सुरक्षित बनाए जाने की बात कही है. डीजीपी जावेद अहमद और डीएम संजय कुमार समेत तमाम लोगों की अपील पर आरजे निधि ने नौकरी छोड़ने का अपना इरादा अब बदल दिया है. उन्होंने नौकरी पर नहीं आने का अपना एलान वापस ले लिया है. निधि ने आपके चैनल एबीपी न्यूज़ का ख़ास तौर पर शुक्रिया अदा किया है.

एबीपी न्यूज़ पर खबर दिखाए जाने के बाद ही डीजीपी समेत तमाम लोगों ने निधि की हौसला अफजाई की और उनकी हिम्मत व हौसले की तारीफ़ करते हुए उनसे नौकरी नहीं छोड़ने की अपील की थी. इस्तीफे के एलान के बावजूद निधि आज काम पर आईं और उन्होंने रेडियो पर अपना शो भी किया. अपने शो के दौरान भी उन्होंने नौकरी छोड़ने का इरादा बदलने का कई बार एलान भी किया.
निधि के सनसनीखेज फैसले से सोशल मीडिया पर हड़कम्प
गौरतलब है कि इलाहाबाद की चर्चित रेडियो जाकी निधि ने एक नवम्बर की रात अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना से दुखी होकर नौकरी छोड़ने का एलान किया था. छेड़खानी की घटना से वह इस कदर दहशत में थी कि उन्होंने अपने शो में सार्वजनिक तौर पर इसका एलान भी कर दिया था. निधि के इस सनसनीखेज फैसले से सोशल मीडिया पर हड़कम्प मच गया था.
एबीपी न्यूज़ पर कल रात को निधि की कहानी दिखाए जाने के बाद आज यूपी के डीजीपी ने ट्वीट कर उनके मामले में कार्रवाई की बात कही. चैनल पर खबर देखने के बाद सैकड़ों दूसरे लोगों ने भी अलग- अलग माध्यमों से निधि की हौसला अफजाई की और उनसे नौकरी नहीं छोड़ने की अपील की.
निधि ने अब छोड़ दिया नौकरी छोड़ने का इरादा
लोगों से मिले ज़बरदस्त समर्थन के चलते निधि ने अब नौकरी छोड़ने का इरादा छोड़ दिया है. आम दिनों की तरह वह आज भी काम पर आईं और अपना शो यूं टर्न भी किया. लोगों से मिले ज़बरदस्त समर्थन के लिए निधि ने एबीपी न्यूज़ चैनल का ख़ास तौर पर शुक्रिया अदा किया.
Exclusive: ED वाले केस पर पड़ेगा सीबीआई मामले में कोर्ट के फैसले का असर? वकील ने बताया
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा
Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में रिहा होते ही अरविंद, मनीष की मुश्किलें बढ़ी, CBI ने लिया बड़ा फैसला
दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद मनीष सिसोदिया की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
पढ़ाई को लेकर मां ने डांटा, गुस्से में 15 साल के लड़के ने लगा ली फांसी, पहले से तनाव में था
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय